एक्सप्लोरर

Libra Monthly Horoscope July 2024: तुला मासिक जुलाई राशिफल, प्यार चढ़ेगा परवान लेकिन मैरिड लाइफ में रहेगी अनबन

Libra Monthly Horoscope July 2024: तुला राशि (Tula) के लिए जुलाई (July 2024) का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से तुला मंथली राशिफल.

Tula Rashifal July 2024: तुला राशि वालों के लिए जुलाई 2024 का महीना अच्छा रहेगा. इस महीने बिजनेस में उन्नति होगी. खासकर लव लाइफ के लिए महीना बहुत शुभ रहने वाला है. लेकिन वैवाहिक जीवन कुछ कमजोर रहेगा. इस माह सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं तुला राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना.

तुला राशि जुलाई 2024 मासिक राशिफल (Libra July 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल-केतु का षडाष्टक दोष रहेगा जिससे बिजनेसमैन को सावधानी से काम लेना होगा. क्योंकि इस समय बिजनेस में उथल-पुथल हो सकती है. 12 जुलाई से सप्तम भाव पापकर्त्तरी दोष में रहेगा जिससे आपके संबंध व्यवसायिक साझेदार से बिगड़ सकते हैं.

उनसे अच्छा व्यवहार करें ताकि आप मिलकर अपने व्यापार की उन्नति के लिए काम कर सकें. 19 जुलाई से बुध का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनेस से जुड़ी लंबी यात्राएं व्यापार के लिए हितकारी रहेंगी और आपका व्यापार कई जगहों पर फैलेगा. 11 जुलाई तक सप्तम भाव में रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिकल बिजनेसमैन को व्यापार उन्नत बनाने के लिए उचित व्यवहार करना होगा.

आपके खर्चे बेतहाशा रूप से बढ़ेंगे जिनपर नियंत्रण रखना आपके वश के बाहर होगा. फिर भी आपको निरंतर प्रयास करना होगा, क्योंकि इस माह आमदनी बहुत सामान्य रहेगी. 7 से 18 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में बुध के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाएंगे, जिससे आयात-निर्याता बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होने लगेगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने कर्मचारियों (Employed Person) के लिए करियर में काफी हद तक अनुकूल रहेगा. केतु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े कर्मचारियों को कठिन परिश्रम करना होगा.

7 से 18 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में बुध के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाएंगे जिससे बेरोजगारों को अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं. राहु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके विरोधी प्रबल होने लगेंगे और आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे.

शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से कर्मचारियों के खिलाफ नई-नई चालें चली जा सकती हैं. इसलिए आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा और किसी के भी मामले में अड़ंगा डालने से बचना होगा. बस अपने काम को कैसे बेहतर बनाएं इसी पर ध्यान रखें.

16 जुलाई से सूर्य का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कॉ-वकर्स का रवैया भी आपकी समझ से परे होगा इसलिए आपको खुद पर ही विश्वास रखने की आवश्यकता होगी.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से यदि प्रेम संबंध जुलाई महीने में मध्यम रहने की संभावना है. 11 जुलाई तक सप्तम भाव में मंगल रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे जो आपके प्यार को निखारेगी, आप एक दूसरे पर निर्भरता को बढ़ाएंगे और आपका विश्वास भी धीरे-धीरे दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जाएगा.

इससे आप जिन से प्यार करते हैं उनके काफी निकट आ जाएंगे और अपने रिश्ते को खूबसूरत तरीके से व्यतीत करेंगे. 07 से 18 जुलाई तक दशम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपके प्रियतम कुछ समय के लिए किसी कार्य के चलते कहीं बाहर जा सकते हैं, जिससे आपको उनकी कमी भी खल सकती है. 12 जुलाई से सप्तम भाव पापकर्त्तरी दोष में रहेगा जिससे मैरिड लाइफ के लिए यह जुलाई मंथ कमजोर रहने की संभावना है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): पंचम भाव में शनि स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और लनर्स के लिए कुछ हद तक अनुकूल रहने की संभावना है. गुरु की पाचवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Common University Entrance Test Exam) के लिए दूसरे शहर का सपना पूरा होने वाला है.

11 जुलाई तक सप्तम भाव में मंगल रूचक योग बनाकर विराजित रहेगे जिससे र्स्पोट्स पर्सन को किसी बड़ी र्स्पोट्स एक्टिविटि में सफलता मिलने वाली है. गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे कॉम्पिटिट्स के लिए जुलाई काफी हद तक अनुकूल रहेगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): 11 जुलाई तक षष्ठ भाव पापकर्त्तरी दोष में रहेगा जिससे स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति महीने की शुरूआत से ही आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि इस महीने स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने वाला है.

19 जुलाई से बुध का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे स्वास्थ्य बिगड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसलिए आपको ध्यान देना होगा. 12 जुलाई से अष्टम भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे जुलाई महीने में धार्मिक यात्रा हो सकती है.

तुला राशि वालों के लिए उपाय (Libra Rashi 2024 Upay) 

06 जुलाई गुप्त नवरात्रा प्रारम्भ- मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करते हुए ऊँ हृं श्री अम्बिकायै नमः मंत्र की एक माला का जाप करें. साथ ही लक्ष्मी मंत्रों का साविधि जप करें.
21 जुलाई गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए गुड़ का भोग लगाएं.
22 जुलाई श्रावण मास प्रारम्भः- शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें: Kanya Rashifal July 2024: कन्या राशि वालों के नौकरी में लटक सकती है तलवार, पढ़ें जुलाई मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Kharmas 2026: 3 दिन बाद लग जाएंगे खरमास, क्यों है ये महीना अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं
3 दिन बाद लग जाएंगे खरमास, क्यों है ये महीना अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget