एक्सप्लोरर

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या फरवरी में कब ? जानें स्नान का मुहूर्त और महत्व

Somvati Amavasya 2023: इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या, सोमवती अमावस्या कहलाएगी. जानते हैं इस साल फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या की डेट, मुहूर्त और महत्व.

Falgun Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या का खास महत्व है. जिसमें शनिवार और सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. अभी माघ माह चल रहा है, 6 फरवरी 2023 को फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा. इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या, सोमवती अमावस्या कहलाएगी.

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर शिव जी का रुद्राभिषेक करने पर जीवन के तमाम कष्ट और ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. इस दिन तीर्थ स्नान, पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण और दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार को सौभाग्य मिलता है. आइए जानते हैं इस साल फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या की डेट, मुहूर्त और महत्व.

फाल्गुन सोमवती अमावस्या 2023 डेट (Falgun Somvati Amavasya 2023 Date)

फाल्गुन माह में आने वाले सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023, सोमवार को है. इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान करने से कई यज्ञों का फल मिलता है।

सोमवती अमावस्या 2023 मुहूर्त (Somvati Amavasya 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसारफाल्गुन माह की अमावस्या तिथि 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 आरंभ होगी और 20 फरवरी 2023, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदयातिथि के अनुसार 20 फरवरी को सोमवती अमावस्या मान्य रहेगी.

सोमवती अमावस्या महत्व (Somvati Amavasya Significance)

सोमवती अमावस्या को हिंदू धर्म का पर्व माना जाता है. महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को सोमवती अमावस्या का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य स्वस्थ, समृद्ध और सभी दुखों से छुटकारा पाता है. कहते हैं शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. इससे शीघ्र मनोकामना पूरी होती है. स्वंय भोलेनाथ भक्तों की पीड़ा हर लेते हैं. सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत भी रखती है. कहते हैं कि ये व्रत करवाचौथ के समान ही फलदायी माना जाता है.

साल 2023 में कब-कब सोमवती अमावस्या ? (When is Somvati Amavasya 2023)

हर साल में 2-3 बार सोमवती अमावस्या का संयोग बन जाता है. सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव, माता पार्वती और पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है. सोमवती अमावस्या के संयोग में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करना से अन्य अमावस्या के मुकाबले अधिक पुण्यकारी माना गया है.

  1. फाल्गुन सोमवती अमावस्या - 20 फरवरी 2023
  2. सावन सोमवती अमावस्या - 17 जुलाई 2023
  3. कार्तिक सोमवती अमावस्या - 13 नवंबर 2023

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी कब ? जानें सही डेट और शिव पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
Kanwar Yatra 2026: सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget