एक्सप्लोरर

9 May 2025 को कौन सा व्रत रखा जाएगा, इसे रखने से क्या होता है

9 May 2025 को शिव जी को सबसे प्रिय है प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) है. इस दिन व्रत करने वालों पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है. सुख, सौभाग्य, धन प्राप्त होता है. इस दिन का क्या महत्व है, जानते हैं.

9 May 2025 Ko Kya Hai: भगवान शिव के भक्तों के लिए साल में आने वाले प्रत्येक प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) का खास महत्व है. माह में दो बार त्रयोदशी तिथि आती है, जो शिव जी (Lord Shiva) को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रयोदशी तिथि के दिन व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. शुक्रवार के दिन शुक्र प्रदोष व्रत किया जाता है. ये धन प्राप्ति के लिए बहुत खास माना जाता है.

9 मई को कौन सा व्रत है ? (9 May 2025 Panchang)

पंचांग अनुसार 9 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि (Tithi) यानी प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) किया जाएगा. इस दिन क्या करने से धन की प्राप्ति होती है आइए जानें.

  • वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि शुरू - 9 मई 2025, दोपहर 2.56
  • वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्त - 10 मई 2025, शाम 5.29
  • पूजा मुहूर्त - रात 7.01 - रात 9.08

धन प्राप्ति के लिए क्या करें

धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए प्रदोष व्रत के दिन सवा किलो चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर भगवान शिव के मंदिर में दान करें. ध्यान रखें कि चावल का कोई भी खंडित यानि टूटा हुआ नहीं होना चाहिए. इस उपाय को करने से घर में धन वृद्धि होगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे.

प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा (Vart Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक गरीब पुजारी की विधवा पत्नी थी, जिसका एक बेटा था. अपने भरण-पोषण के लिए माता-पुत्र भीख मांगते थे. एक दिन उनकी मुलाकात विदर्भ देश के राजकुमार से हुई. राजकुमार के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद राजकुमार दर-दर भटक रहे थे. उनके पास न तो खाने के लिए पैसे थे और न ही पहनने के लिए अच्छे कपड़े थे.

पुजारी की पत्नी से राजकुमार की ये हालात देखी नहीं गई और वो उन्हें अपने घर ले आई. पुजारी की पत्नी राजकुमार और अपने बेटे को समान प्यार करती थी. एक दिन पुजारी की पत्नी अपने दोनों पुत्रों के साथ शांडिल्य ऋषि के आश्रम गई. जहां उन्होंने ऋषि शांडिल्य से भगवान शिव जी को समर्पित प्रदोष व्रत की कथा सुनी, जिसके बाद उन्होंने भी ये व्रत रखने का निश्चय किया. वो सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखने लगी.

रंक से राजा बने राजकुमार

एक बार दोनों पुत्र वन में घूम रहे थे. पुजारी का बेटा तो घर लौट गया, लेकिन राजकुमार वन में गंधर्व कन्याओं को क्रीड़ा करते हुए देखने के लिए रुक गए. इसी के साथ उन्होंने अंशुमती राजकुमारी से बात भी की, जिसके कारण घर जाने में उन्हें देरी हो गई.

अगले दिन भी राजकुमार उसी जगह पर गए. जहां पर अंशुमती अपने माता-पिता के साथ मौजूद थी. अंशुमती के माता-पिता ने राजकुमार को पहचान लिया और उनके सामने अपनी बेटी से विवाह करने का प्रस्ताव रखा. राजकुमार इस विवाह के लिए मान गए.

इसके बाद राजकुमार ने गंधर्व की विशाल सेना के साथ से विदर्भ पर हमला करके युद्ध पर विजय प्राप्त की, जिसके बाद वो विदर्भ वापस चले गए. विदर्भ में अपने महल में राजकुमार पुजारी की पत्नी और उनके पुत्र को भी ले आए.

इससे पुजारी की पत्नी और उसके बेटे के सभी दुख-दर्द खत्म हो गए और वो सुख से अपना जीवन व्यतीत करने लगे. इसी के बाद से लोगों के बीच प्रदोष व्रत का महत्व और बढ़ गया. धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दौरान जो लोग शिव जी की पूजा के साथ इस कथा को सुनते हैं या पढ़ते हैं, तो उनके सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं.

Vaishakh Purnima 2025: पितृ दोष से पाना है छुटकारा तो वैशाख पूर्णिमा पर इन 3 पेड़ों की करें पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेश चतुर्थी पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, ब्रह्म योग से दूर होंगी व्यापारिक अड़चनें; पढ़ें पढ़ें मेष से मीन तक, आज का राशिफल
Dainik Rashifal 14 September 2026: गणेश चतुर्थी पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, ब्रह्म योग से दूर होंगी व्यापारिक अड़चनें; पढ़ें आज का राशिफल
Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणेश चतुर्थी की 10 भक्तियमय शुभकामनाएं, अपनों को भेजकर दें बधाई
गणेश चतुर्थी की 10 भक्तियमय शुभकामनाएं, अपनों को भेजकर दें बधाई
हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती के भक्तिमय संदेश भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं
हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती के भक्तिमय संदेश भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं
Chaurchan Festival 2026: चौरचन पूजा क्यों होती है, इस दिन चंद्र अर्घ्य का मुहूर्त, नियम जान लें
चौरचन पूजा क्यों होती है, इस दिन चंद्र अर्घ्य का मुहूर्त, नियम जान लें

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget