Sawan Shivratri 2022, Shiv Puja Muhurt, Shivratri Puja Tithi: हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है. पंचांग के मुताबिक़, शिवरात्रि हर महीने में कृष्ण चतुर्दशी तिथि को होती है. इसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. यह माह 14 जुलाई को शुरू हो गया है और 12 अगस्त को समाप्त होगा. सावन के माह में सभी शिवभक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों पूजा अर्चना करने जाते हैं. वे भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं.

सावनशिवरात्रि 2022 कबहै? (Sawan Shivratri 2022 Date)

पंचांग के अनुसार सावन शिवरात्रि सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार सावन शिवरात्रि 26 जुलाई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. सावन सोमवार के साथ सावन शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हुये भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं. मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है. वे भक्तों के सरे दुःख दूर कर देते है. उन्हें महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. घर परिवार में धन का भंडार भर जाता है.

सावनशिवरात्रि 2022 पूजाकाउत्तममुहूर्त (Sawan Shivratri 2022 Puja Muhurt)

पंचांग के अनुसार इस बार सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त सिर्फ 42 मिनट का ही प्राप्त हो रहा है इस लिए भक्तों को चाहिए कि वे पूजा समय के पूर्व ही शिव पूजा की तैयारी कर लें.

  • सावनकृष्णपक्षकीचतुर्दशीतिथिकाप्रारम्भ : जुलाई 26, 2022 को 06:46 पी एम बजे
  • सावनकृष्णचतुर्दशीतिथिकीसमाप्ति : जुलाई 27, 2022 को 09:11 पी एम बजे
  • निशिताकालपूजासमय : 12:07 ए एम से 12:49 ए एम, जुलाई 27
  • सावनशिवरात्रिपूजाकीअवधि: 42 मिनट

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.