एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2022: सावन पूर्णिमा कब है ? यहां जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Purnima 2022 Date: सभी पूर्णिमा में सावन पूर्णिमा का खास महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह पूर्णिमा विशेष फलदायी होती है. इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है.

Sawan Purnima 2022 Date Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) का विशेष महत्व होता है. इस दिन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन (Rakha Bandhan) का त्योहार भी मनाया जाता है. इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और अपने भाई की लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की कामना करती है. इसके साथ ही भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है.

पंचांग के मुताबिक, इस साल सावन पूर्णिमा 11 अगस्त दिन गुरुवार को है. इस दिन देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए व्रत रखा जाता है. साथ ही सावन पूर्णिमा चंद्र देवता की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है.

सावन पूर्णिमा 2022 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2022 Muhurat)

पंचांग के मुताबिक, श्रावण पूर्णिमा तिथि (Sawan Purnima 2022 Tithi) का प्रारंभ 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर है जबकि इसका समापन अगले दिन यानी 12 अगस्त 2022 को प्रात: 07 बजकर 05 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार, सावन की पूर्णिमा के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक जबकि अमृत काल सायंकाल 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. सावन की पूर्णिमा का चांद 11 अगस्त को उदय होगा.

सावन पूर्णिमा 2022: चंद्रोदय एवं चंद्रास्त का समय

  • चंद्रोदय: 11 अगस्त को  6.57 PM
  • चंद्रास्त: 12 अगस्त को 5.53 AM

श्रावण पूर्णिमा पर तीन शुभ योग (Sawan purnima 2022 Yoga)

पंचांग के अनुसार सावन की पूर्णिमा पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन रवि, आयुष्मान और सौभाग्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. जो कि पूजा के पुण्य फल को कई गुना बढ़ा देगा.

  • रवि योग : 5. 56 AM - 06.53 AM (11 अगस्त 2022)
  • आयुष्मान योग : 10 अगस्त, 7. 36 PM - 11 अगस्त 03.32 PM
  • सौभाग्य योग : 11 अगस्त, 3. 32 PM - 12 अगस्त 11.34 AM

श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन बनें ऐसे शुभ संयोग में भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल

वीडियोज

Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
Bigg Boss 19: 'वो विनर बनने लायक नहीं', गौरव खन्ना की 'बिग बॉस 19' की जीत पर बोलीं फरहाना भट्ट
'वो विनर बनने लायक नहीं', गौरव खन्ना की 'बिग बॉस 19' की जीत पर बोलीं फरहाना भट्ट
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget