Sawan Somwar Vrat 2021: हिंदू धर्म के व्रत और त्योहारों में आस्था रखने और व्रत करने वालों के लिए सावन का महीना उत्तम होता है. यह महीना हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक़ साल का पांचवां महीना है. सावन के महीने को श्रावण का मास भी कहते हैं. यह श्रावण मास भगवान शिव शंकर जी को समर्पित होता है. इस मास में भगवान शिव जी का जलाभिषेक भी  किया जाता है. इससे भगवान शिव भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि डालकर उनके सभी कष्टों को हर लेते हैं.

हिंदू धर्म में सावन के सभी सोमवार का व्रत रखने विधान है. साल 2021 के सावन के महीने में कुल चार सोमवार हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का मास 25 जुलाई को लगेगा और 22 अगस्त को समाप्त होगा. इस दौरान कुल चार सोमवार हैं जिनकी तारीख नीचे दिया गया है. इन प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिवकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

सावनसोमवारव्रतलिस्ट 

  • प्रथमश्रावणसोमवारव्रत- 26 जुलाई 2021, सोमवार
  • द्वितीयश्रावणसोमवारव्रत- 2 अगस्त 2021, सोमवार
  • तृतीयश्रावणसोमवारव्रत- 9 अगस्त 2021, सोमवार
  • चतुर्थश्रावणसोमवारव्रत-16 अगस्त 2021, सोमवार

सावनसोमवारव्रतकामहत्व

सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है. इस दौरान भगवान शिव पर पृथ्वी लोक की देखभाल की जिम्मेदारी होती है और वे पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं. शिव भक्त इसी महीने में कांवड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिवजी का जलाभिषेक करते हैं. सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखकर शिव की अराधना करते हैं. इससे शिव जी खुश होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. उनके सभी कष्ट दूर करते हैं. मान्यता है कि कुवांरी कन्याओं द्वारा सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की आराधना करने से उन्हें मनवांछित वर प्राप्त होने का वरदान देते हैं.