एक्सप्लोरर

Sawan Vinayak Chaturthi 2025: सावन में विनायक चतुर्थी कब, जानें भगवान गणेश की पूजा का मुहूर्त, विधि

Sawan Vinayak Chaturthi 2025 Date: चतुर्थी तिथि में भगवान गणेश की पूजा से मनोवांछित फल मिलता है. लेकिन सावन माह में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व काफी बढ़ जाता है.

Sawan 2025: सावन महीने में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिसमें विनायक चतुर्थी भी एक है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन से समस्त संकट दूर हो जाते हैं.

बता दें कि हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. लेकिन सावन महीने में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है. इस व्रत से घर में सुख-समृद्धि का विकास होता है और खुशहाली आती है. आइये जानते हैं सावन महीने में कब रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत और क्या रहेगा पूजा का मुहूर्त

सावन विनायक चतुर्थी व्रत 2025 कब (Sawan 2025 Vinayak Chaturthi Vrat Date)

इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 को हो रही है. सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 जुलाई को पड़ेगी और इसी दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा. शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 जुलाई रात 10:42 से शुरू हो जाएगी जोकि 28 जुलाई रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के मुताबिक 28 जुलाई 2025 को ही विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. खास बात यह है कि, इस दिन सावन सोमवार भी रहेगा. ऐसे में इस साल सावन में विनायक चतुर्थी और सावन सोमवार का शुभ संयोग भी बन रहा है.

सावन विनायक चतुर्थी पूजा विधि (Sawan 2025 Vinayak Chaturthi Vrat Puja Vidhi)

सुबह उठकर सभी कामों से निवृत होकर स्नान कर लें. इसके बाद पूजाघऱ की साफ सफाई करें. सबसे पहले भगवान गणेश के मंत्र का उच्चारण करें, फिर गणपति को पुष्प, धूप, चंदन, मिठाई, फल और पान पत्ता आदि चढ़ाएं. भगवान गणेश को उनके प्रिय मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा घास भी चढ़ाएं. धूप दीप जलाएं और फिर आरती करें. इसके बाद सभी के प्रसाद का वितरण करें. इस दिन फलाहार भी रहें और अगले दिन व्रत का पारण करें.

विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व (Vinayak Chaturthi Significance)

शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से जीवन में अनेकों लाभ होते हैं. यह व्रत विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है. इससे बल-बुद्धि की प्राप्ति और सुख-सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है. साथ ही भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति के सारे काम सिद्ध होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 23 April 2026: गुरु पुष्य- गंगा सप्तमी का महासंयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
गुरु पुष्य- गंगा सप्तमी का महासंयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Ayodhya: अयोध्या, रामजन्मभूमि परिसर में शिव मंदिर पर फहराएगी 'धर्म ध्वजा', CM योगी की मौजूदगी में 1000 अतिथि बनेंगे साक्षी
अयोध्या, रामजन्मभूमि परिसर में शिव मंदिर पर फहराएगी 'धर्म ध्वजा', CM योगी की मौजूदगी में 1000 अतिथि बनेंगे साक्षी
Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती अप्रैल में कब ? जानें तारीख, मुहूर्त, नरसिंह अवतारी की पूजा का महत्व
नरसिंह जयंती अप्रैल में कब ? जानें तारीख, मुहूर्त, नरसिंह अवतारी की पूजा का महत्व
Kedarnath Yatra 2026: आज से केदारनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर
आज से केदारनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East
Islamabad Peace Talks : इंटरनेशनल मंच पर Pakistan शर्मिंदा Iran ने पलटी मार दी! | Ceasefire | USA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश, हर चीज का वक्त, हो सकता है ये कल...', ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान
'भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश, हर चीज का वक्त', ईरान-US जंग पर राजनाथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Explained: क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, मध्यप्रदेश में पहली बार अलर्ट
क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, MP में पहली बार अलर्ट
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
Embed widget