एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope: मेष, तुला, मकर राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा, जानें वीकली राशिफल

Weekly Horoscope 29 May-04 June 2023: मेष, कर्क, धनु राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा विशेष लाभ, सभी राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल. सभी राशियों का जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Weekly Horoscope 29 May-04 June 2023: धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह लेकर आएगा लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के अवसर. सोमवार से आरंभ हो रहा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है. इस हफ्ते ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मेष राशि (Aries)-
सप्ताह की शुरुआत सौभाग्य लिए हुए है. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. बिजनेसमैन को अचानक से बड़ा लाभ होगा. विदेशी बिजनेसमैन के लिए बहुत ज्यादा शुभ साबित होने जा रहा है. एम्प्लॉय पर्सन को भी अपने कार्यक्षेत्र से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मनचाहा प्रमोशन या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. मिड वीक कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे.

जनरल और कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स नई संभावनाएं तलाशते हुए अपने लक्ष्य में बदलाव कर सकते हैं. कुल मिलाकर करियर की दृष्टि से शुभ रहेगा लेकिन सेहत की दृष्टि से आपके लिए मध्यम कहा जाएगा. आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहना होगा. खान-पान और दिनचर्या का भी ख्याल रखें. प्रेम संबंध में स्थिति सामान्य रहेगी. लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. पारिवारिक जीवन में आपको न सिर्फ लाइफ Partner आरबल्कि सभी परिजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
सप्ताह की शुरुआत मिलाजुली साबित होने जा रहा है. जीवन में अचानक से आई कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको उन लोगों से निराशा मिल सकती है, जिस पर आप जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं. स्वजनों के समय पर काम न आने पर आपके भीतर कुछ निराशा जैसी मनोस्थिति उत्पन्न हो सकती है. एम्प्लॉय पर्सन को वीक स्टार्टिंग में कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है.

बिजनेसमैन को बिजनेस में अप्स और डाउन का सामना करना पड़ सकता है. मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा. हालांकि यह समय पार्टनरशिप बिजनेस और कमीशन पर काम करने वालों के लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा. प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. बगैर सोचे-समझे या फिर कहें जल्दबाजी में उठाया गया कदम आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है. जीवन के चुनौती भरे समय में आपका लाइफ पार्टनर संबल बनेगा. 

मिथुन राशि (Gemini)-
सप्ताह की शुरुआत औसत फलदायक रहने वाली है. आपको अपनी बुद्धि, वाणी और विवेक का सदुपयोग करने की बहुत जरूरत रहेगी. ऑफिस में लोगों से उलझने की बजाय उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की जरूरत रहेगी. एम्प्लॉय पर्सन को अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी. अचानक काम के बढ़े बोझ और जिम्मेदारी को निभाने के कारण आप मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस करेंगे.

यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको उसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. वीकेंड प्रेम प्रसंग की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है. तीसरे पर्सन के दखल से आपके प्रेम की गाड़ी पटरी से उतर सकती है. इस दौरान संतान से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह आय में बहुत ज्यादा वृद्धि के योग नहीं बन रहे हैं, लेकिन फिर भी दैनिक खर्च के लिए आपको अधिक हाथ पैर मारने की जरूरत नहीं रहेगी. 

कर्क राशि (Cancer)-
सप्ताह की शुरुआत में अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे. आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी. किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने के बाद आप न सिर्फ राहत की सांस लेंगे बल्कि एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाएंगे. जो लोग लंबे समय से विदेश में स्टडी के लिए प्रयासरत थे, उन्हें वीकेंड तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. प्रॉपर्टी बिजनेसमैन के लिए समय शुभ है.

आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर भविष्य में अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी. सेहत की दृष्टि से यह सामान्य रहने वाला है. यदि आप किसी बीमारी से पीडि़त थे तो उसमें आशा के अनुरूप सुधार होता नजर आएगा, हालांकि आपको अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखने की जरूरत बनी रहेगी. मिड वीक ने अचानक से किसी धार्मिक यात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. नवविवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है. 

सिंह राशि (Leo)
सप्ताह की शुरुआत शुभता लिए है. करियर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि या फिर उससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी. सेहत और संपत्ति से जुड़ी से समस्या दूर होगी. सत्ता सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे. एम्प्लॉय पर्सन ऑफिस में अपने बेहतर काम के लिए बॉस से शाबाशी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. पूरे मनोयोग से काम करते हुए आप न सिर्फ अपने काम में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे बल्कि सहयोगियों के साथ आपके संबंध बहुत मजबूत होंगे.

संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. मिड वीक में पेरेंट्स के सहयोग एवं समर्थन से प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से कहीं ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा. नियमित रूप से होने वाली आय से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वीकेंड तक किसी लाभदायक योजना या कार्य पर धन निवेश कर सकते हैं. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. 

कन्या राशि (Virgo)-
सप्ताह की शुरुआत गुड लक लिए है. आपके द्वारा लिए गए बड़े फैसले आपकी किस्मत को चमकाने का बड़ा कारण बनेंगे. बिजनेस रिलेटेड लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी. यह यात्रा आपके व्यापारिक संबंधों और कारोबार को बढ़ाने वाली होगी. किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. एम्प्लॉय पर्सन की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मिड वीक में एम्प्लॉय पर्सन के मनचाही जगह पर ट्रांसफर और प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है. पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए शुभ साबित होगा. फैमिली में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. पेरेंट्स और लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त करते हुए आप अपनी बड़ी चिंताओं को दूर करने में बहुत हद तक कामयाब हो सकते हैं. प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी. 

तुला राशि (Libra)-
सप्ताह की शुरुआत के पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा. करियर और बिजनेस रिलेटेड कोई भी बड़ा फैसला बगैर सोचे-समझे या फिर अपने शुभचिंतकों से सलाह लिए बगैर न करें. एम्प्लॉय पर्सन को ऑफिस में कामकाज का अधिक बोझ आ जाने पर थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा. इस दौरान आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान दोनों ही बनी रहेगी. अचानक किसी दूसरे विभाग या स्थान पर ट्रानसव्र होने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.

बिजनेसमैन को भले ही मंदी का सामना करना पड़े लेकिन मिड वीक में ठीक-ठाक लाभ हो जाएगा, जिससे आपके पूर्व में हुए घाटे की भरपाई हो जाएगी. जनरल और कंपीटीट्वी एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स का मन स्टडी से उचट सकता है. प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ तकरार हो सकती है. लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को लेकर मन चिंतित रहेगा.

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा के दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, भाग्य चमक जाएगा, दोष होंगे दूर

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आ सकती है. घरेलू और कारोबार आदि से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. किसी कार्य में विलंब होने से आपके भीतर क्रोध एवं उत्तेजना बढ़ेगी. इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति खूब सावधान रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य से संबंधित लापरवाही आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है. कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभरने पर मन चिंतित रह सकता है.

मिड वीक में लोगों के साथ उलझने की बजाय उनकी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा. बिजनेस में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. मार्केट में पैसे फंसने से मन चिंतित रहेगा. एम्प्लॉय पर्सन को ऑफिस में  सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी. प्रेम संबंध की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. लाइफ के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबंल बनेगा. पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. 

धनु राशि (Sagittarius)-
सप्ताह की शुरुआत सुख-सौभाग्य लिए हुए है. आपको अपने करियर और बिजनेस रिलेटेड कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपके पद और प्रतिष्ठा में उन्नति के योग बन रहे हैं. यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसका समाधान फ्रेंड्स की मदद से मिड वीक तक निकल आएगा. बिजनेस एक्सपेंड की प्लानिंग फलीभूत होती नजर आएंगी.

हालांकि आर्थिक दृष्टि से देखें तो कुछ खर्चे वाला हो सकता है. मिड वीक में आप सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. पारिवारिक दृष्टि से यह समय शुभ रहने वाला है. फैमिली के साथ अचानक धार्मिक यात्रक की प्लानिंग बन सकती है. यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात रखने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी. पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. हसबैंड और वाइफ के बीच परस्पर सुख-सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा. 

मकर राशि (Capricorn)-
सप्ताह की शुरुआत कोई भी काम बड़ी सूझ-बूझ से करना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. आपको अपने कार्यक्षेत्र पर उन लोगों से उचित दूरी बनाई रखने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर बहकाने की कोशिश करते हैं. अपने प्रतिद्वन्द्वियों से खूब सावधान रहें अन्यथा वे आपके बनते काम बिगाड़ सकते हैं. यदि इस समय कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसे बेवजह छेड़ने या गलत तरीके से हल निकालने की बिल्कुल कोशिश न करें बल्कि यदि संभव हो समझौता करके लाइफ में आगे बढ़ने का प्रयास करें.

वर्किंग वुमन को अपने कार्यक्षेत्र ओर घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं. न्यू जेनरेशन का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. मिड वीक में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाने से आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से मतभेद हो सकता है. ऐसे में मतभेद को मनभेद में बदलने से बचाएं. वैवाहिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा. 

कुंभ राशि (Aquarius)-
सप्ताह की शुरुआत शुभता और सौभाग्य लिए है. यदि आप बीते कुछ समय से अपने किसी विशेष कार्य के पूरे होने या किसी अवसर विशेष को पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल से बड़े से बड़े काम को आसानी से करने में कामयाब हो जाएंगे. आपको अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

खास बात यह कि आपको अपने फ्रेंड्स और फैमिली का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. हेल्थ नॉर्मल रहेगी. एम्प्लॉय पर्सन पर उनके सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी. आर्थिक दृष्टि से आपको बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पूर्व में किसी योजना में निवेश किए गये धन का लाभ प्राप्त हो सकता है. बिजनेस बढि़या से चलता हुआ नजर आएगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. 

मीन राशि (Pisces)-
सप्ताह की शुरुआत के यदि अपने करियर और बिजनेस में बदलाव की सोच रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए. आवेश में आकर या फिर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. एम्प्लॉय पर्सन कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस करेंगे. इस दौरान प्रॉपर्टी रिलेटेड विवाद को सुलझाने में आपका अधिकांश समय बीत सकता है. पेट्रक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं. मिड वीक में सेहत संबंधी कोई समस्या उभरने से आपको मन थोड़ा परेशान रह सकता है.

हालांकि वीकेंड तक आपको काफी हद तक उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. इस दौरान अचानक से लंबी या छोटी यात्रा के योग बनेंगे. यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का पूरा ख्याल रखें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. चोट चपेट लगने की आशंका बनी हुई है. सुखी दांपत्य जीवन के लिए लाइफ पार्टनर के तालमेल बिठाकर चलें और वाद-विवाद से बचें. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget