एक्सप्लोरर

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज कब है? जानें डेट, मुहूर्त और इस दिन का खास महत्व

Phulera Dooj 2023: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है. फूलेरा दूज भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है. जानते है इस साल फुलेरा दूज कब है, मुहूर्त,महत्व.

Phulera Dooj 2023: हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है. फूलेरा दूज को शुभ दिनों में से एक माना जाता है, इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिसमें बिना मुहूर्त देखे ही विवाह, संपत्ति की खरीदी और शुभ कार्य करना उत्तम माना गया है.

फूलेरा दूज भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है. फूलेरा दूज का त्योहार कृष्ण की नगरी ब्रज में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं. मान्यता है इस दिन राधा-कृष्ण की खास पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है. आइए जानते है इस साल फुलेरा दूज कब है, मुहूर्त और महत्व.

फुलेरा दूज 2023 डेट (Phulera Dooj 2023 Date)

फुलेरा दूज इस साल 21 फरवरी 2023, मंगलवार को है. फुलेरा का मतलब है फूल और दूज अर्थात द्वितीया. फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण का फूलों से खास श्रृंगार किया जाता है. फुलेरा दूज के बाद से ही होली की तैयारियां शुरू कर दीं जातीं हैं. इस पर्व से गलुरियां बनाने का कार्य शुरू हो जाता है.

फुलेरा दूज 2023 मुहूर्त (Phulera Dooj 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया  तिथि की शुरुआत 21 फरवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 04 होगी और अगले दिन 22 फरवरी 2023 को 05 बजकर 57 मिनट पर इसकी समाप्ति है. फुलेरा दूज का पर्व संध्या काल में मनाया जाता है.

  • अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.18 - दोपहर 01.03 (21 फरवरी 2023)
  • फुलेरा दूज पूजा मुहूर्त - शाम 06:20 - शाम 06:45 (21 फरवरी 2023)

फुलेरा दूज महत्व (Phulera Dooj Significance)

धर्म ग्रंथों के अनुसार फुलेरा दूज को साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का अंश माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण की सुंगधित फूलों से पूजा करने पर प्रेम संबंधों में कभी कड़वाहट नहीं आती है. जो भक्त इस दिन प्रेम और श्रद्धा से राधा-कृष्ण की उपासना कर श्रृंगार की वस्तुओं का दान करते हैं. इससे उनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

कुंडली में अगर प्रेम संबंधित को दोष हो तो फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण की आराधना करने से दूर हो जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन से ही भगवान कृष्ण होली की तैयारी करने लगते थे और होली आने पर पूरे गोकुल को गुलाल से रंग देते थे. फुलेरा दूज के दिन मांगलिक कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है. यह दिन पूरी तरह दोषमुक्त दिन है। इस दिन का हर क्षण शुभ होता है.

Chanakya Niti: संसार की सबसे ताकतवर है ये एक चीज, इसका महत्व समझने वाले हर मुश्किल कर लेते हैं पार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
Sawan Shivratri 2026 Live: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
LIVE: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026 Date: सावन में हरियाली अमावस्या कब है, क्यों इस बार खास रहेगी यह तिथि
Hariyali Amavasya 2026 Date: सावन में हरियाली अमावस्या कब है, क्यों इस बार खास रहेगी यह तिथि

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget