एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शुभ योग और चार प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य से जानें

Mahashivratri 2025: इस साल भोलेनाथ का महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि विशेष संयोगों में मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन ही शाही स्नान के साथ कुंभ का समापन होगा और कई शुभ योग इस दिन की महत्ता बढ़ाएंगे.

Mahashivratri 2025: महादेव को प्रिय महाशिवरात्रि यूं तो हर साल आती है. लेकिन इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को रहेगी और इस तिथि पर विशेष संयोग भी रहेगा. विशेष इसलिए क्योंकि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि के दिन ही संपन्न होगा. इस वजह से महाशिवरात्रि का त्योहार कई गुना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है. 

महाशिवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग (Mahashivratri 2025 Shubh Yog)

महाकुंभ के अलावा इस साल महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बनेगा. 26 फरवरी को श्रवण नक्षत्र सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 8 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इसी दिन मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सूर्य, बुध व शनि की युति कुंभ तीनों कुंभ राशि में विराजमान होंगे. सूर्य व शनि पिता पुत्र हैं और सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे. ऐसे में बुद्धादित्य योग, त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शिव योग और परिध योग का संयोग बन रहा है. यह योग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है. इन योगों में की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं. इस योग में किए गए कार्य और व्रत का फल कई गुना अधिक मिलता है.

महाशिवरात्रि का महत्व (Mahashivratri 2025 Significance)

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का ही वो दिन था, जब भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे. महाशिवरात्रि पर ही भगवान ने माता पार्वती से विवाह कर गृहस्थ जीवन में कदम रखा था. शिव और शक्ति पूरक है एक-दूसरे के. अर्धनारीश्वर रूप में भगवान शिव ने मां गौरी को बराबरी का दर्जा दिया. जीवन के सभी क्षेत्रों में सभी के साथ समान व्यवहार, जीवन को सम्पूर्ण सुखी बनाता है. भोलेनाथ हमें वर्तमान में जीना, भविष्य के लिए योजनाएं बनाना और अतीत में से अनुभव सीखना बताते हैं.

शिव पुराण में बताया गया है जो भी इस दिन व्रत कर भोलेनाथ की पूजा करते है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. वैसे तो भोलेनाथ इतने भोले है कि छोटी-छोटी चीजों से भी खुश हो जाते है और ना ही इनकी पूजा करने में बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है. इस दिन विधि-विधान से पूजा-आराधना करने वालों को धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान और आरोग्य की प्राप्ति होती है. ये दिन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरूषार्थों की प्राप्ति के लिए विशेष है, क्योंकि भोलेनाथ भोले बनकर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते है.

इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से  शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. महाशिवरात्रि पर निशा काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा.

महाशिवरात्रि व्रत में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-वैसे तो पूरे दिन ही भगवान शिव की पूजा होती है और जलाभिषेक किया जाता है. लेकिन इस दिन रात्रि पहर की पूजा का खास महत्व होता है. साथ ही इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से भी विशेष फल प्राप्त होता है. चार प्रहर में धन, यश, प्रतिष्ठा व समृद्धि के लिए भगवान शिव की चारों प्रहर की पूजा आराधना करना चाहिए.

महाशिवरात्रि 2025 चार पहर पूजा मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Char Prahar Puja Time)

  • ब्रह्म मुहूर्त 26 फरवरी को- सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा.
  • पहले प्रहर की पूजा का समय- 26 फरवरी शाम को 6 बजकर 29 मिनट से रात 9 बजकर 34 मिनट तक है.
  • दूसरे प्रहर की पूजा का समय- 26 फरवरी रात 9 बजकर 34 मिनट से 27 फरवरी 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
  • तीसरे प्रहर की पूजा का समय -26 फरवरी की रात 12 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक है.
  • चौथे प्रहर की पूजा का समय- 27 फरवरी सुबह 3 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर महादेव को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
King Release Date: 'किंग' की रिलीज डेट कंफर्म, इसी साल क्रिसमस पर आएगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म
King Release Date: 'किंग' की रिलीज डेट कंफर्म, इसी साल क्रिसमस पर आएगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म

वीडियोज

America में घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा, भारतीय मूल परिवार पर हमला |ABPLIVE
Tariff War के बीच Trump की दौलत में बंपर उछाल | Paisa Live
Budget 2026: ESIC Salary Limit Hike | ₹21,000 से ₹30,000? Big Relief for Employees | Paisa Live
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
King Release Date: 'किंग' की रिलीज डेट कंफर्म, इसी साल क्रिसमस पर आएगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म
King Release Date: 'किंग' की रिलीज डेट कंफर्म, इसी साल क्रिसमस पर आएगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म
Bangladesh elections 2026: बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
आवाज में हो रहा बदलाव तो हल्के में न लें, इन डेंजरस बीमारियों का मिलता है सिग्नल
आवाज में हो रहा बदलाव तो हल्के में न लें, इन डेंजरस बीमारियों का मिलता है सिग्नल
RBI, नाबार्ड के साथ इन कर्मचारियों और पेंशनरों की बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना होगा इजाफा और कितना मिलेगा एरियर?
RBI, नाबार्ड के साथ इन कर्मचारियों और पेंशनरों की बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना होगा इजाफा और कितना मिलेगा एरियर?
Embed widget