Karwa Chauth 2022 Date: अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इसमें सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुये पति के लम्बी उम्र की कामना करती हैं तथा वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की देवी पार्वती से प्रार्थना करती हैं. करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल चतुर्थी तिथि दो दिन यानी 13 और 14 अक्टूबर को है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाये? यानी करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाये या 14 अक्टूबर को? आइये जानें कंफर्म तारीख. 

करवाचौथव्रत 2022 (When is Karwa Chauth 2022)   

हिंदू पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट पर (13 अक्टूबर को 1:58 AM) प्रारंभ होगी और 14 अक्टूबर को 03 : 08 AM पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के नियमानुसार, करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाना चाहिए. इसके अलावा इस वर्ष चतुर्थी तिथि में चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 13 अक्टूबर 2022 को ही बन रहा है. इस लिए भी करवा चौथ का व्रत इसी दिन रखना चाहिए.

करवा चौथ व्रत में सुहागिन महिलाएं सूर्योदय के समय सरगी ग्रहण करने के बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात के समय चंद्रदर्शन के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके ही व्रत का पारण करती हैं.

करवाचौथव्रतशुभमुहूर्त

  • चतुर्थीतिथिप्रारम्भ: अक्टूबर 13, 2022 को 01:59 AM बजे
  • चतुर्थीतिथिसमाप्त : अक्टूबर 14, 2022 को 03:08 AM बजे
  • करवाचौथपूजामुहूर्त : 05:54 PM से 07:09 PM
  • पूजाअवधि : 01 घण्टा 15 मिनट
  • करवाचौथव्रतसमय : 06:20 AM से 08:09 PM
  • अवधि : 13 घण्टे 49 मिनट
  • करवाचौथकेदिनचंद्रोदय: 08:09 PM

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.