एक्सप्लोरर

Kartika Purnima 2025 Date: कार्तिक पूर्णिमा 2025 में कब ? नोट करें डेट और गंगा स्नान का मुहूर्त

Kartika Purnima 2025 Date: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है, इस दिन देव दीपावली भी मनाते हैं. इस साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा की तारीख, स्नान और दीपदान का मुहूर्त जान लें.

Kartika Purnima 2025 Date: चातुर्मास का आखिरी महीना होता है कार्तिक. इस माह में कार्तिक अमावस्या पर जहां दिवाली मनाई जाती है तो वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली (Dev Deepawali 2025) का त्योहार मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण के अलावा शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है.

इस दिन विष्णु जी का मत्स्य अवतार हुआ था, साथ ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर दिया था. मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा पर किया गया गंगा-स्नान प्रयागराज के महाकुंभ में किए स्नान के बराबर पुण्य देता है. आइए जानते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2025 की डेट, स्नान दान और पूजा का मुहूर्त.

कार्तिक पूर्णिमा 2025 कब ?

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन देवतागण पृथ्वी पर गंगा स्नान और दीपदान करने आते हैं इसलिए इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है. सिख धर्म के लोग इस दिन को गुरु नानक देव जी के जन्मदिव यानी प्रकाश पर्व (Guru nanak Jayanti 2025) के तौर पर मनाते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 5 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर इसका समापन होगा.

  • गंगा स्नान मुहूर्त - सुबह 4.52 - सुबह 5.44
  • पूजा का मुहूर्त - सुबह 07:58 - सुबह 09:20
  • प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त - शाम 05:15 - रात 07:5
  • चंद्रोदय समय - शाम 5.11

कैसे करें कार्तिक पूर्णिमा व्रत

  • कार्तिक पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले गंगा स्नान करें. नदी पर नहीं जा सकते तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं.
  • फलाहार व्रत का संकल्प लें.इस व्रत में सभी प्रकार के अनाज, मसाले, तम्बाकू, चाय-कॉफी आदि तामसिक भोजन वर्जित होते हैं.
  •  फिर सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन करें.
  • देवी पार्वती सहित भगवान शिव की षोडशोपचार विधि से विस्तृत पूजा-अर्चना करें.
  • भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी को पूजन सामग्री चढा़एं और सत्यनारायण कथा का पाठ करें.
  • ब्राह्मण को यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, घी, तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए.
  • सायाह्नकाल में चन्द्रदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनका पूजन करें.
  • नदी, तालाब या सरोवर में दीपदान जरुर करें. फिर व्रत का पारण करें.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ और हवन का भी बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन किए हुए स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना का अनंत फल होता है. इस दिन तुलसी के सामने दीपक जरूर जलाएं.

Vastu Tips: कहीं आपके घर का मेनगेट भी इस रंग का तो नहीं, दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ेगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget