एक्सप्लोरर

Cancer Monthly Horoscope July 2024: कर्क मासिक जुलाई राशिफल, केतु बढ़ाएगा परिवार में कलह-क्लेश

Cancer Monthly Horoscope July 2024: कर्क (Kark) के लिए जुलाई का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषी (Astrologer) से कर्क का मासिक राशिफल.

Kark Rashifal July 2024: कर्क राशि वालों के लिए जुलाई (July2024) का महीना अच्छा रहेगा. व्यापारियों के लिए महीना अच्छा रहेगा और आपको धन कमाने के कई रास्ते मिलेंगे. हालांकि खर्चों में भी वृद्धि होगी. वहीं नौकरी पेशा वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं कर्क राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना.

कर्क राशि जुलाई 2024 मासिक राशिफल (Cancer July 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने के शुरुआत से 18 जुलाई तक बुध की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप कुछ नए लोगों को अपने साथ मिलाने की कोशिश करेंगे. ज्वैलरी, फैशन, हैंडीक्राफ्ट, मोबाइल से जुड़े बिजनेसमैन के लिए समय फायदेमंद साबित होगा. 07 से 18 जुलाई तक आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो आपके लिए अनुकूल रहेगा.

शनि की सातवीं दृष्टि धन भाव पर होने से बिल्डिंग मटेरियल बिजनेस, रियल एस्टेट, लेंडर बिजनसमैन की आर्थिक स्थिति प्रबल रूप से अनुकूल रहने की संभावना है. आपके पास एक से अधिक माध्यमों से धन आने के योग बनेंगे. गुरु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनेसमैन को अच्छी सफलता के योग बनेंगे, बिजनेस में भी धन की वृद्धि होगी.

12 जुलाई से एकादश भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे. इस दौरान आप बिजनेस विस्तार के बारे में सोच सकते हैं और आपका रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल दशम भाव में रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे, जिससे महीने के शुरुआत में कर्मचारियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी. 15 जुलाई तक सूर्य की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. केतु की नौवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से कुछ ऐसे खर्च होंगे जो बहुत जरूरी होंगे और इन्हें खर्च करने से रोक नहीं पाएंगे.

इसलिए खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है. फिर भी आपकी आमदनी में कमी नहीं होगी. 12 जुलाई से एकादश भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे शेयर ब्रोकर एम्प्लॉइड, फुटवियर एम्प्लॉइड अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अच्छा आर्थिक लाभ कमा पाएंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे. शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से करियर दृष्टि से आपको अच्छी सफलता मिलेगी.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): केतु की 5वीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पारिवारिक कलह क्लेश का प्रभाव भी आपके काम पर पड़ने की प्रबल संभावना बन रही है, इसलिए सावधानी रखें. 06 जुलाई तक शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे पारिवारिक तौर पर कुछ परेशान रहने की संभावना है. गुरु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो जुलाई आपके लिए पूरी तरह से रोमांस से भरा रहेगा.

07 से 18 जुलाई तक आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपके प्रेमी को किसी काम से दूर जाना पड़ सकता है. लेकिन इससे आपका प्यार बढ़ेगा ही कम नहीं होगा. विवाहितों के लिए भी जुलाई का महीना अनुकूल परिस्थितियां बनाएंगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से जुलाई आपको लिए कई मायने में अनुकूल रहेगा. बस आपको अपनी प्रतिभा पहचानें और चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए काम को गति देने की जरूरत है. 11 जुलाई तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएंगे, जिससे खिलाड़ी, आर्टिस्ट और लनर्स के लिए बहुत कुछ है, बस आपको उसे पहचानना है. अनेक परिस्थितियां आपका साथ देंगी.

शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से B.Sc., BA, LLB, Travel & Tourism,पर्यावरण विज्ञान और होटल मैनेजमेंट के छात्रों को भाग्य का सहारा भी धीरे-धीरे ही सही पर मिलने लगेगा. आपको अपने कर्म को बढ़ाना होगा. इससे बहुत अधिक सफलता के योग बन सकते हैं.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे स्वास्थ्य को लेकर कुछ ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी. 12 जुलाई से मंगल की आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ उतार-चढ़ाव दिखा रहा है. शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से मौसम परिवर्तन के कारण यात्रा की संभावना बन सकती है.

कर्क राशि वालों के लिए उपाय (Cancer Rashi 2024 Upay)

06 जुलाई गुप्त नवरात्रा प्रारम्भ- मां चंद्रघंटा की उपासना करते हुए ऊँ ऐं श्रीं शक्तयै नमः मंत्र का जाप करते हुए यथाविधि अनुष्ठान करें. घंटा प्रतीक है उस ब्रह्मनाद का, जो साधक के भय एवं विघ्नों को अपनी ध्वनि से समूल नष्ट कर देता है.
21 जुलाई गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को नारंगी वस्त्र अर्पित करते हुए पेड़े का भोग लगाएं.
22 जुलाई श्रावण मास प्रारम्भः- प्रातः शिवजी के चरणों में पीले पुष्प अर्पित करते हुए प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं और शिवाष्टक का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Vrishabh Rashifal July 2024: शनि वक्री होकर वृषभ वालों को कराएंगे खूब मेहनत, पढ़िए जुलाई मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 5 March 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रहों का 'महाविस्फोट', सूर्य-बुध-राहू-मंगल की युति से इन 4 राशियों की प्रतिष्ठा पर संकट!
Rashifal 5 March 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रहों का 'महाविस्फोट', सूर्य-बुध-राहू-मंगल की युति से इन 4 राशियों की प्रतिष्ठा पर संकट!
Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति होंगे मार्गी, 120 दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
11 मार्च को बृहस्पति होंगे मार्गी: 120 दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
Aaj Ka Panchang: 4 मार्च 2026 का पंचांग, चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
4 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget