एक्सप्लोरर

June Vrat Tyohar 2024: निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, बड़ा मंगल कब ? जून महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां जानें

June Vrat Festival 2024 List: जून 2024 में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा व्रत, शनि जयंती, बड़ा मंगल जैसे बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट.

June Vrat Tyohar 2024: सुहागिन, हनुमान भक्त और शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या से पीड़ित लोगों के लिए जून 2024 का महीना बहुत शुभ फलदायी होने वाला है. इस बार जून में शनि जयंती (Shani jayanti), वट सावित्री व्रत (Vat savitri vrat), निर्जला एकादशी (Nirajala ekadashi), बड़ा मंगल (Bada mangal), गंगा दशहरा (Ganga dussehra) आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे.

जिन लोगों पर शनि की महादशा चल रही है वह शनि जयंती पर शनि देव की विशेष पूजा करें. वहीं पति की लंबी आयु के लिए विवाहित स्त्रियां वट सावित्री व्रत करेंगी. जून के हर मंगलवार पर बड़ा मंगल यानी हनुमान जी की आराधना का पर्व मनाया जाएगा. आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट.

जून 2024 के व्रत त्योहार (June 2024 Vrat Festival)

  • 2 जून 2024 (रविवार) - अपरा एकादशी
  • 4 जून 2024 (मंगलवार) - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 6 जून 2024 (गुरुवार) - ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
  • 9 जून 2024 (रविवार) - महाराणा प्रताप जयंती
  • 10 जून 2024 (सोमवार) - विनायक चतुर्थी
  • 14 जून 2024 (शुक्रवार) - धूमावती जयंती
  • 15 जून 2024 (शनिवार) - मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
  • 16 जून 2024 (रविवार) - गंगा दशहरा
  • 17 जून 2023 (सोमवार) - गायत्री जयंती
  • 18 जून 2024 (मंगलवार) - निर्जला एकादशी
  • 19 जून 2024 (बुधवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 22 जून 2024 (शनिवार) - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती
  • 23 जून 2024 (रविवार) - आषाढ़ माह शुरू
  • 25 जून 2024 (मंगलवार) - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू

जून में आएंगे खास व्रत-पर्व (June 2024 Calendar)

एकादशी - जून में अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) और निर्जला एकादशी व्रत आएंगे. शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी सालभर की सभी एकादशियों का व्रत करने के समान फल देता है. इस दिन जल का त्याग किया जाता है. ये व्रत मोक्ष दिलाता है. वहीं अपरा एकादशी अपार धन, सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है.

शनि जयंती - ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा. कुंडली में शनि (Shani dev) की शुभता बेहद जरुरी है, जिस पर शनि देव का आशीर्वाद होता है उसे जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता. यही कारण है कि शनि देव को खुश करने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत खास माना जाता है.

बड़ा मंगल - जून में ज्येष्ठ माह रहेगा. ज्येष्ठ के हर मंगलवार (Jyeshtha mangalwar)को बड़ा मंगल कहा जाता है, इस दिन हनुमान जी पहली बार श्रीराम से मिले थे, इसलिए ये दिन बहुत प्रभावशाली माना गया है. इस दिन बजरंगबली (Hanuman ji)की पूजा करने वालों के हर कार्य पूरे होते हैं.

वट सावित्री व्रत - सुहागिनों का ये पर्व पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए रखा जाता है. विवाहित स्त्रियां इस दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़, देवी सावित्री की पूजा करती है. इसके फलस्वरू उन्हें अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है.

June Grah gochar 2024: जून में वक्री होंगे शनि, 5 ग्रह बदलेंगे चाल, ये चार राशियां होंगी मालामाल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की मंडी जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा, जहां पिता बनता है बेटी का पति!
बांग्लादेश की मंडी जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा, जहां पिता बनता है बेटी का पति!
Akshaya Tritiya 19 April 2026: आयुष्मान और त्रिपुष्कर योग का महा-संयोग, जानें कुबेर की कृपा पाने का सटीक मुहूर्त और गुप्त उपाय
अक्षय तृतीया 2026: सोना नहीं, बस घर लाएं ये चीजें; बनेगा अखंड लक्ष्मी प्राप्ति का महासंयोग
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा, जानिए क्या हैं नए नियम?
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा, जानिए क्या हैं नए नियम?
Rashifal 16 April 2026: मेष से मीन तक का राशिफल, ये 2 राशियां पार्टनर की बातें नजरअंदाज न करें, नुकसान हो सकता है
मेष से मीन तक का राशिफल, ये 2 राशियां पार्टनर की बातें नजरअंदाज न करें, नुकसान हो सकता है

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?
लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget