Happy Sheetala Ashtami 2026 Wishes: 11 मार्च को शीतला अष्टमी है. यह व्रत मुख्य रूप से चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भक्त मां शीतला की पूजा कर उनसे परिवार के स्वास्थ्य, रोगों से रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार मां शीतला को रोगों की देवी माना जाता है। प्राचीन समय में चेचक, खसरा और अन्य संक्रामक रोगों से बचने के लिए लोग मां शीतला की पूजा करते थे. माना जाता है कि मां शीतला की कृपा से इन रोगों से रक्षा होती है और परिवार स्वस्थ रहता है. शीतला अष्टमी के दिन अपनों के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हुए उन्हें ये शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं.
मां शीतला का आशीर्वाद आपके जीवन मेंस्वास्थ्य, शांति और खुशियां लेकर आए.आपका हर दिन मंगलमय हो.शीतला अष्टमी की हार्दिक बधाई.
माता शीतला आपको स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और मन की शांति का आशीर्वाद दें.आपकी भक्ति और कृपा से हमारा जीवन सदैव मंगलमय बना रहे.
इस पावन पर्व पर मां शीतला को ठंडा भोग (बसोड़ा) अर्पित करें और उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें.माता के आशीर्वाद से आप निरोगी रहें.
माता शीतला की कृपा आप पर सदा बनी रहे, आपके घर में सुख, शांति और सौहार्द का वास हो.शीतला अष्टमी की शुभकामनाएं
चेचक और अन्य बीमारियों से रक्षा करने वालीमाता शीतला आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखें.शीतला अष्टमी की शुभकामनाएं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
