एक्सप्लोरर

Hanuman Puja: ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की पूजा शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में देती है बड़ी सफलता

15 जून 2021 को मंगलवार का दिन है. मंगलवार का दिन हनुमान पूजा (Hanuman Puja) के लिए उत्तम माना गया है.ज्येष्ठ मास (jyeshta month 2021) में हनुमान पूजा का विशेष महत्व है.आज मिथुन संक्रांति (mithun sankranti 2021) और सूर्य का राशि परिवर्तन भी है.

Hanuman Puja Today: हनुमान जी की पूजा के लिए आज का दिन उत्तम है. पंचांग के अनुसार 15 जून, मंगलवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. नक्षत्र आज अश्लेषा है और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है. विशेष बात ये है कि इस दिन ग्रहों के अधिपति सूर्य देव अपनी राशि बदल रहे हैं. सूर्य देव अब मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे.

हनुमान पूजा का महत्व
मान्यता है कि कलियुग में हनुमान जी की पूजा सभी प्रकार के दुख और कष्टों को दूर करने में सक्षम है. हनुमान जी बल और बुद्धि के दाता है. उनमें अपार शक्तियां है. वे आठ प्रकार की विधाओं के जानकार हैं. उनके सामने किसी भी प्रकार का भय नहीं टिकता है. हनुमान जी की पूजा शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता देती है. मंगलवार को हुनमन जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

अभिजित मुहूर्त में करें हनुमान जी की पूजा
पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त में पूजा और शुभ कार्य को करने का अभिजित फल प्राप्त होता है. 15 जून, मंगलवार को पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त का समय प्रात: 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

सूर्य का राशि परिवर्तन
पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है. सूर्य वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह राशि परिवर्तन मिथुन संक्रांति भी कहलाता है.

हनुमान जी सूर्य को निगल गए
पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी ने बाल्यावस्था में खेल खेल में ही सूर्य को निगल लिया था. जब इस बात की जानकारी इंद्र देव को हुई तो अपने श्वेत ऐरावत हाथी पर सवार सूर्य का पता लगाने के लिए निकले. दूर से इंद्र को आता देख हनुमान जी को प्रतीत हुआ कि ये कोई सफेद रंग का फल है. हनुमान जी तेजी से इंद्र की तरफ लपके, इंद्र को हनुमान जी की इस शरारत को देख क्रोध आ गया, अपनी सुरक्षा करते हुए हनुमान जी की ठुड्डी पर अपना वज्र मार दिया. जिससे हनुमान जी का मुख खुल गया और सूर्य देव बाहर आ गए. लेकिन वज्र के प्रहार से हनुमान जी बेहोश हो गए.

हनुमान जी के पिता पवन और माता अंजनी को इस बात का जब पता चला तो वे क्रोध में आ गए. क्रोध में आकर हनुमान जी के पिता ने वायु को रोक दिया. वायु को रूकने से सभी परेशान हो गए. तब सभी देवी देवताओं ने क्षमा मांगी, ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को ठीक किया. ब्रह्मा जी और सभी देवताओं ने मिलकर वरदान दिया कि इस वालक पर कोई भी अस्त्र और शस्त्र का असर नहीं होगा. वज्र से ठुड्डी टुटने के कारण इस बालक को हनुमान के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें
Sun Transit June 2021: मिथुन राशि में सूर्य का प्रवेश, जानें आपकी राशि पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 18 April 2026: शनिवार का चौघड़िया मुहूर्त, शनि देव की पूजा कैसे करें, जानें उपाय, राशिफल, पंचांग
शनिवार का चौघड़िया मुहूर्त, शनि देव की पूजा कैसे करें, जानें उपाय, राशिफल, पंचांग
Shani Dev: शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
महाकाल से जगन्नाथ धाम तक सितारों की लगी लाइन, सेलेब्स में दिखी बढ़ती आध्यात्मिक लहर!
महाकाल से जगन्नाथ धाम तक सितारों की लगी लाइन, सेलेब्स में दिखी बढ़ती आध्यात्मिक लहर!
Akshaya Tritiya 2026 Muhurat Live: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल कब है, 100 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग
Akshaya Tritiya 2026 Live: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल कब है, 100 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget