एक्सप्लोरर

Guru Pushya Yoga 2023: गुरु पुष्य योग 2023 आज, इस दिन इन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

Guru Pushya Yoga Today: 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है. जानते हैं अप्रैल में गुरु पुष्य योग में खरीदारी का मुहूर्त और किन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.

Guru Pushya Yoga 2023: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है. इस दिन गंगा सप्तमी, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी है. पुष्य नक्षत्र का संयोग जिस भी वार के साथ होता है उसे उस वार के नाम से जाना जाता है. यह नक्षत्र सभी बुरे प्रभावों का नाशक और सर्वदिग्गामी है. पुष्य नक्षत्र में किए शुभ कार्य सफल होते हैं, समृद्धि प्रदान करते हैं. यही वजह है कि लोग गुरु पुष्य योग में खरीदारी और नए कार्य का श्रीगणेश करना शुभ मानते हैं. आइए जानते हैं अप्रैल में गुरु पुष्य योग में खरीदारी का मुहूर्त और किन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.

गुरु पुष्य योग 2023 मुहूर्त (Guru Pushya Yoga 2023 Muhurat)

गुरु पुष्य नक्षत्र को धनतेरस और अक्षय तृतीया के समान शुभ फलदाता माना जाता है.  27 अप्रैल 2023 गुरु पुष्य योग सुबह 07:00 से 28 अप्रैल 2023 को सुबह  05:43 तक रहेगा. इस दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे. वहीं चंद्रमा कर्क राशि में और शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

गुरु पुष्य योग 2023 चौघड़िया मुहूर्त (Guru Pushya Yoga 2023 Chaughadiya Muhurat)

  • शुभ (उत्तम) मुहूर्त - सुबह 05:07 - सुबह 06:45
  • चर (सामान्य) मुहूर्त - सुबह 10:00 - सुबह 11:38
  • लाभ (उन्नति) मुहूर्त - सुबह 11:38 - दोपहर 01:16
  • अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त - दोपहर 01:16 - दोपहर 02:53
  • शुभ (उत्तम) मुहूर्त - शाम 04:31 - शाम 06:09
  • रात्रि मुहूर्त - शाम 06.09 - रात 08.53

गुरु पुष्य योग 2023 भद्रा का साया (Guru Pushya Yoga 2023 Bhadra Kaal time)

गुरु पुष्य योग के दिन भद्रा भी रहेगी. 27 अप्रैल 2023 को भद्रा काल दोपहर 01:38  अगले दिन 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 02:49 बजे तक है.

सर्वशक्तिशाली है पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya Yoga Significance)

धार्मिक मान्यता है कि गुरु पुष्य नक्षत्र में इतना प्रभावशाली होता है कि ये अशुभ घड़ी को भी शुभ घड़ी में परिवर्तित कर देता है. इसमें की गई शुभ चीजों की खरीदारी लंबे समय तक उपयोगी रहती है. गुरु पुष्य योग में निवेश, नया व्यापार शुरू करने उसमें सफलता प्राप्त होती है. गुरु पुष्य योग में विवाह छोड़कर, धर्म, कर्म, मंत्र जाप, अनुष्ठान, मंत्र दीक्षा अनुबंध, व्यापार आरंभ करने के लिए मंगलदायक माना गया है. शास्त्रो में वर्णित एक श्राप के अनुसार इस दिन किया हुआ विवाह कभी भी सफलतापूर्वक नहीं चल सकता.

गुरु पुष्य योग में क्या खरीदें ? (Guru Pushya Yoga Shopping)

  • गुरु पुष्य योग के दिन सोना खरीदना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि इसे अक्षय, शुद्ध और बहुत पवित्र माना जाता है. मान्यता है गुरु पुष्य योग में सोना-चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है और सोने की वस्तु में वृद्धि होती है.
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में वाहन, भवन, भूमि और बहीखाते खरीदना शुभ रहता है. इससे समृद्धि आती है और धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं.
  • गुरु पुष्य योग में सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीपल धातु का बर्तन, श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग एवं श्वेतार्क गणपति की मूर्ति खरीदकर पूजा कर सकते हैं. मान्यता है इससे लक्ष्मी स्थाई रूप से घर में निवास करती हैं.

Chandra Grahan 2023: मई में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के किस्मत के ताले खुल जाएंगे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget