एक्सप्लोरर

Gangaur Vrat 2024: 3 शुभ योग में होगी गणगौर पूजा, स्त्रियां छिपकर करती हैं ये व्रत, जानें पूजा विधि, महत्व

Gangaur Puja 2024: गणगौर पूजा 11 अप्रैल 2024 को है. अखंड सौभाग्य के लिए किए जाने वाले इस व्रत में 3 दुर्लभ योग बन रहेें, स्त्रियों को इसका लाभ मिलेगा. जानें गणगौर पूजा विधि, शुभ योग, गीत

Gangaur Vrat 2024: गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होती है. उस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं. ने बताया कि गुरुवार 11 अप्रैल को गणगौर की पूजा होगी और गणगौर की सवारी निकलेगी. इस बार गणगौर के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं

इस व्रत की विशेषता यह है कि महिलाएं इसे गुप्त रूप से करती हैं. वे अपने पति को व्रत और पूजा के बारे में नहीं बताती हैं. यह व्रत और पूजा पति को बिना बताए की जाती है.गणगौर का व्रत और पूजन अविवाहित युवतियां भी करती हैं ताकि उनको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सके.

शिव-पार्वती से है गणगौर व्रत का नाता (Gangaur Vrat Shiv Parvati Pujan)

गणगौर का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है. गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ गौरी है इसलिए इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. शिव और गौरी की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य एवं सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है.

गणगौर पूजा तिथि (Gangaur Vrat 2024 Tithi)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अप्रैल को शाम 05:32 मिनट से प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 11 अप्रैल को दोपहर 03:03 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो इस साल गणगौर पूजा गुरुवार 11 अप्रैल को होगी.

3 शुभ योग में मनेगी गणगौर (Gangaur Vrat 2024 Shubh yoga)

11 अप्रैल को गणगौर पूजा के दिन रवि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बना है. रवि योग प्रात:काल में 06:00 बजे से अगले दिन 12 अप्रैल को मध्य रात्रि 01:38 तक है. वहीं, प्रीति योग सुबह 07:19 तक है और उसके बाद से आयुष्मान योग लगेगा. जो 12 अप्रैल को प्रात: 04:30 तक रहेगा. फिर सौभाग्य योग बनेगा.

Gangaur Vrat 2024: 3 शुभ योग में होगी गणगौर पूजा, स्त्रियां छिपकर करती हैं ये व्रत, जानें पूजा विधि, महत्व

महिलाएं छिपाकर क्यों करती हैं गणगौर व्रत और पूजा

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए व्रत और पूजा की, लेकिन वो भोलेनाथ से इसके बारे में बताना नहीं चाहती थीं. शिव जी ने काफी प्रयास किया कि वे बता दें, लेकिन माता पार्वती ने उस बारे में कोई बात नहीं की. वे गुप्त रूप से वह व्रत करना चाहती थीं.

इस वजह से हर साल महिलाएं गणगौर व्रत और पूजा अपने पति से छिपाकर करती हैं. यहां तक कि इस व्रत और पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद को भी पति को खाने को नहीं देती हैं.

18 दिन तक मनाते हैं यह पर्व

राजस्थान में गणगौर का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा (होली) के दिन से शुरू होता है, जो अगले 18 दिनों तक चलता है. 18 दिनों में हर रोज भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाई जाती है और पूजा व गीत गाए जाते हैं. इसके बाद चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत और पूजा करती हैं और शाम के समय गणगौर की कथा सुनते हैं.

मान्यता है कि बड़ी गणगौर के दिन जितने गहने यानी गुने माता पार्वती को अर्पित किए जाते हैं, उतना ही घर में धन-वैभव बढ़ता है. पूजा के बाद महिलाएं ये गुने सास, ननद, देवरानी या जेठानी को दे देते हैं. गुने को पहले गहना कहा जाता था लेकिन अब इसका अपभ्रंश नाम गुना हो गया है.

गणगौर पर्व क्यों है खास

गणगौर शब्द गण और गौर दो शब्दों से मिलकर बना है. जहां ‘गण का अर्थ शिव और ‘गौर का अर्थ माता पार्वती से है. दरअसल, गणगौर पूजा शिव-पार्वती को समर्पित है. इसलिए इस दिन महिलाओं द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी पूजा की जाती है. इसे गौरी तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

भगवान शिव जैसा पति प्राप्त करने के लिए अविवाहित कन्याएं भी यह व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती भगवान शिव के साथ सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देने के लिए भ्रमण करती हैं. महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि और सुहाग की रक्षा की कामना करते हुए पूजा करती हैं.

Navratri 2024 Bhog: नवरात्रि 9 दिन के भोग, अलग-अलग प्रसाद से माता होगी प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 June 2026: आज अधिकमास सोमवती अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त,योग और पूरा पंचांग देखें
आज अधिकमास अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त,योग और पूरा पंचांग देखें
Somvati Amavasya 2026: 30 साल बाद अधिकमास में सोमवती अमावस्या का संयोग, सोने पर सुहागा जैसा ये दिन, ऐसे कमाएं पुण्य
30 साल बाद अधिकमास में सोमवती अमावस्या का संयोग, सोने पर सुहागा जैसा ये दिन, ऐसे कमाएं पुण्य
Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर 4 राशियों पर खतरा, धन हानि-दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सोमवती अमावस्या पर 4 राशियों पर खतरा, धन हानि-दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shiv Rajyog 2026: 24 जून से शुरू हो रहा है पवित्र 'शिव योग', इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
Shiv Rajyog 2026: क्या आपकी राशि के लिए लकी साबित होगा यह जून? 24 जून से बनने जा रहा है बड़ा 'शिव राजयोग'

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
Embed widget