Ganga Dussehra 2026: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इसी शुभ दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती पर अवतरित हुई थीं. पंचांग के अनुसार अनुसार इस वर्ष यह पावन पर्व 25 मई 2026 को मनाया जाएगा.

Continues below advertisement

इस 2026 में गंगा दशहरा का त्योहार पुरुषोत्तम मास में होने के कारण इनके फल कई गुना वृद्धि हुई है क्योंकि मलमास यानी पुरुषोत्तम मास में पूजा पाठ तथा दान पुण्य करने का शुभ दिन माना जाता है.

Continues below advertisement

अधिकमास में गंगा दशहरा का महत्व बढ़ा 

धार्मिक विश्वासों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. विशेष रूप से यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सरल उपाय अपनाए, तो जीवन की बाधाएं कम होती हैं और कष्टों से मुक्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

इस शुभ पर्व पर गंगा माता का ध्यान करते हुए स्नान, दान और पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है. सही विधि और श्रद्धा के साथ किए गए राशि-आधारित उपाय जीवन में नई दिशा और शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं.

दशमी तिथि कब से कब तक

  • दशमी तिथि का आरंभ 25 मई 2026 दिन सोमवार 08:07 सुबह से 
  • दशमी तिथि की समाप्ति 26 मई 2026 08:02 सुबह दिन मंगलवार 

गंगा दशहरा के दिन पवित्र स्नान, दान और आध्यात्मिक शुद्धि का पर्व माना जाता है. इस दिन राशि अनुसार छोटे-छोटे उपाय करने से जीवन में शांति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

गंगा दशहरा राशि अनुसार दान

  1. मेष राशि: इस दिन गंगा जल में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  2. वृषभ राशि: सफेद वस्त्र पहनकर गंगा स्नान करें और चावल व दूध का दान करें. इससे आर्थिक स्थिरता मिलती है.
  3. मिथुन राशि: हरे मूंग और वस्त्र का दान करें. भगवान विष्णु का ध्यान करने से रुके हुए कार्य बनेंगे.
  4. कर्क राशि: गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. दूध और चावल का दान मानसिक शांति देता है.
  5. सिंह राशि: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
  6. कन्या राशि: हरे फल और हरी सब्जियों का दान करें. गणेश जी की पूजा करने से बाधाएँ दूर होंगी.
  7. तुला राशि: सफेद मिठाई और वस्त्र दान करें. मां गंगा का ध्यान करने से संबंधों में मधुरता आएगी.
  8. वृश्चिक राशि: गंगा स्नान के बाद हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं. शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी.
  9. धनु राशि: पीले वस्त्र पहनकर केले का दान करें. गुरु पूजा करने से भाग्य मजबूत होगा.
  10. मकर राशि: तिल और काले वस्त्र का दान करें. शिव मंत्रों का जाप लाभकारी रहेगा.
  11. कुंभ राशि: नीले वस्त्र और दान-पुण्य करें. गंगा आरती में शामिल होना शुभ रहेगा.
  12. मीन राशि: पीली दाल और वस्त्र दान करें. भगवान विष्णु की पूजा से मानसिक शांति मिलेगी.

इस प्रकार गंगा दशहरा के दिन राशि अनुसार उपाय करने से जीवन में शुभ फल और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है.

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब ? नोट करें डेट, इस दिन से चातुर्मास शुरू

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.