Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi: हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना जाता है. किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. बुधवार का दिन भगवान गणेश (lord ganesh) को समर्पित होता है. इस दिन गणपति की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं. कहा जाता है कि जिस घर में विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है. वहां किसी काम में रुकावट नहीं आती. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए. यहां पढ़ें गणेश जी की आरती.

भगवान गणेश जी की आरतीजय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंतचार भुजा धारी ।माथे सिंदूर सोहेमूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।लड्डुअन का भोग लगेसंत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतपिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,कोढ़िन को काया ।बांझन को पुत्र देतनिर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,शंभु सुतकारी ।कामना को पूर्ण करोजाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वतीपिता महादेवा ॥

ये भी पढ़ें :- Lord Shiv Aarti: सोमवार को करें शिव जी आरती, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार को करें बजरंगबली की आरती, दूर होंगी जीवन की सारी बाधाएं

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.