एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022 Date: कब है छठ पूजा? जानें नहाय, खरना की डेट और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Chhath Puja 2022 Date: आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 30 अक्टूबर 2022 को है. जानते हैं छठ पूजा का मुहूर्त, नहाय-खाय, खरना की डेट, सूर्योदय पूजन मुहूर्त और सूर्यास्त पूजन मुहूर्त

Chhath Puja 2022 Date: आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 30 अक्टूबर 2022 को है. हर साल दीपावली के 6वें दिन यानी कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है. ये पर्व चार दिन तक चलता है, जिसमें छठी मैय्या और सूर्यदेव की पूजा का विधान है. इस साल ये त्योहार 28 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा.

कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. छठ पूजा में महिलाएं संतान की दीर्धायु और बेहतर स्वास्थ, सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं छठ पूजा का मुहूर्त, नहाय-खाय, खरना की डेट, सूर्योदय पूजन मुहूर्त और सूर्यास्त पूजन मुहूर्त

पहदे दिन (नहाय खाय)- 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार (Chhath Puja Nahay Khay 2022)

नहाय खाय की परंपरा से छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है. इस दिन महिलाएं स्नान के बाद घर की साफ सफाई करती हैं. इस व्रत में पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है. महिलाएं इस दिन व्रत का संकल्प लेकर सात्विक भोजन जैसे चने की दाल, लौकी की सब्जी, भात खाती हैं. इन भोजन में सेंधा नमक का ही उपयोग किया जाता है.

दूसरा दिन (खरना)- 29 अक्टूबर 2022, शनिवार (Chhath Puja Kharna 2022)

इस दिन से म व्रती महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती है और उसे रात में ग्रहण करती है. खरना का तात्पर्य है तन और मन का शुद्धिकरण. इसके बाद से व्रती का 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाता है जो सप्तमी पर समाप्त होता है.

तीसरा दिन (अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य)- 30 अक्टूबर 2022, रविवार (Chhath Puja Sunset arghya 2022)

छठ पूजा के तीसरे दिन छठी मैय्या और सूर्यदेव का पूजन होता है. सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को व्रती नदी, तालाब या घर में ही पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं.

  • कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि आरंभ - 30 अक्टूबर 2022, सुबह 05.49
  • कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त - 31 अक्टूबर 2022, सुबह 03.27

सूर्यास्त समय - शाम 5 बजकर 37 मिनट

चौथा दिन (उदयीमान सूर्य को अर्घ्य)- 31 अक्टूबर 2022, सोमवार (Chhath Puja Sunrise arghya 2022)

चौथे दिन व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके बाद ही छठ पूजा का समापन होता है और फिर व्रत का पारण किया जाता है.

सूर्योदय समय- सुबह 6 बजकर 31 मिनट

Dhanteras 2022 Date: कब है धनतेरस ? जानें धनवंतरी देव की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Chanakya Niti: युवाओं को भटकाती हैं ये 3 चीजें, आदत पड़ जाए तो बर्बाद हो जाता है भविष्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Saptahik Rashifal 14-20 June 2026: कन्या वाले करियर और कमाई दोनों पर रखें नजर, ये सप्ताह दे सकता है बड़ा सबक
कन्या वाले करियर और कमाई दोनों पर रखें नजर, ये सप्ताह दे सकता है बड़ा सबक
Makar Saptahik Rashifal 14-20 June 2026: करियर में इंतजार, बिजनेस में संघर्ष और अंत में राहत के संकेत, मकर का साप्ताहिक राशिफल
करियर में इंतजार, बिजनेस में संघर्ष और अंत में राहत के संकेत, मकर का साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 14-20 June 2026: नई सफलता की शुरुआत का सप्ताह, बस विरोधी से रहें सतर्क, देखें कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
नई सफलता की शुरुआत का सप्ताह, बस विरोधी से रहें सतर्क, देखें कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
Mesh Saptahik Rashifal 14-20 June 2026: बिजनेस में नई शुरुआत, नौकरी में गुड न्यूज, देखें मेष का साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस में नई शुरुआत, नौकरी में गुड न्यूज, देखें मेष का साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget