एक्सप्लोरर

न बजेगी शहनाई और न होंगे कोई शुभ कार्य, सामने आई ये बड़ी वजह

Chaturmas 2024: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि (Ekadashi) और चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. दो दिन बाद विशेष एकादशी है. इसी दिन से चार महीने के लिए शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी

Chaturmas 2024: 17 जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) है. देवशयनी एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जती है, क्योंकि इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाता है. जो कि सावन, भादौ, अश्विन और कार्तिक महीने के आखिरी दिनों तक रहता है.
 
यानी चार महीनों तक देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi 2024) तक भगवान विष्णु (Lord Vishnu) योग निद्रा में रहते है और शिव जी (Lord Shiv) सृष्टि का कार्य भार संभालते हैं. 
 
इन चार महीनों में शादी (Shaadi), सगाई (Sagai) और गृह प्रवेश (Grah Pravesh) जैसे मांगलिक काम नहीं होते हैं. हालांकि पूजा-पाठ, उपासना, पूजन (Pujan), अनुष्ठान, मरम्मत करवाए गए घर में प्रवेश, वाहन (Vehicle Buying Muhurat 2024) और आभूषण की खरीदारी जैसे काम किए जा सकते हैं.
 
इस वर्ष 2024 में 17 जुलाई देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) से सभी प्रकार के मंगल मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे और 12 नवम्बर तक देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2024) के बाद से फिर से शुरू हो जाएंगे. 
 
आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई को शाम 8 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी और 17 जुलाई 2024 को शाम 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी.
 
देवशयनी एकादशी व्रत (Devshayani Ekadashi Vrat 2024) 17 जुलाई को रहेगा और इसके पारण (Devshayani Ekadashi 2024 Parna Time) का समय 18 जुलाई को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस बार देवशयनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग भी बन रहे है.
 
देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) की शाम तुलसी (Tulsi) के पास दीपक जलाएं और परिक्रमा करें. ध्यान रखें, सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श नहीं करें. थोड़ी दूर से ही तुलसी पूजन (Tulsi Pujan) करें.
 
विष्णु जी के मंत्र (Vishnu Mantra) ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय और श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नमः का जप करें. पूजा में तुलसी के साथ भगवान को भोग लगाएं. विष्णु जी को मिठाई और श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री चढ़ाएं.  
 
चातुर्मास (chaturmas 2024) में पूजा-पाठ, रामायण (Ramayan), गीता (Geeta) और भागवत पुराण (Puran) जैसे ग्रंथों का पाठ करें. जरूरतमंद लोगों की मद्द करें. इससे जीवन में सुख-शांति आने के आसार रहते हैं. 
 
चातुर्मास (Chaturmas 2024)में रोज सुबह-शाम 20 मिनट का ध्यान करें और सूर्य नमस्कार करें. अपने ईष्टदेव के साथ भगवान शिव और श्री विष्णु जी की पूजा करें. इससे सभी ग्रहों का अशुभ प्रभाव समाप्त होगा.
 
इन चार महिनों में पितरों के निमित्त पिंडदान या तर्पण करें, इससे से उनकी आत्मा को शांति मिलती है, पितृ दोष से राहत मिलती है, संतान सुख के साथ सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है. 
 
चातुर्मास (Chaturmas) के दौरान पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें, पूजा-पाठ दीपक प्रज्वलित कर परिक्रमा करें, इससे जीवन में सुख एवं शांति का स्थायी वास होता है. 
 
व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के लिए ’ऊँ श्री हृं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ऊँ श्रीं हृं श्रीं ऊँ धन धान्य समृद्धि महालक्ष्मयै नमः. मंत्र का 5 माला जाप करें. 
 
चातुर्मास (Chaturmas) धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं. चातुर्मास में ऋति परिवर्तन और बारिश का मौसम में होने से जल में हानिकारक बैक्टीरिया (Bacteria) और फंगस (Fungus) ज्यादा होने के चांसेज रहते है और हमारी इम्यूनिटी (Immunity) पावर वीक रहती है और त्वचा (Sikn) संबंधित रोग भी हो सकते है.
 
इन चार महीने तक सूर्य (Surya), चंद्रमा (Moon) और प्रकृति का तेजस तत्व कम हो जाता है, इसी वजह से इस दौरान खानपान में लापरवाही करने से न सिर्फ दोष लगता है, बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचता है.
 
इसलिए चातुर्मास (Chaturmas) के पहले महीने सावन में पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करें. वहीं भाद्रपद (Bhadrapad) में दही, छाछ का सेवन करने से बचें. अश्विन महिने में दूध और चौथे महिने कार्तिक मास (Kartik) में हाई कैलोरी वाले उड़द, मसूर दाल और लहसुन प्याज, अरहर का सेवन नहीं करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर 4 राशियों पर खतरा, धन हानि-दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सोमवती अमावस्या पर 4 राशियों पर खतरा, धन हानि-दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shiv Rajyog 2026: 24 जून से शुरू हो रहा है पवित्र 'शिव योग', इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
Shiv Rajyog 2026: क्या आपकी राशि के लिए लकी साबित होगा यह जून? 24 जून से बनने जा रहा है बड़ा 'शिव राजयोग'
Vinayak Chaturthi 2026: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी कब ? जानें डेट, सुख-सफलता पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी कब ? जानें डेट, सुख-सफलता पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
Vivah Muhurat 2026: 15 जून को अधिकमास खत्म, 19 जून से फिर बजेंगी शहनाई, विवाह मुहूर्त कब-कब देखें
15 जून को अधिकमास खत्म, 19 जून से फिर बजेंगी शहनाई, विवाह मुहूर्त कब-कब देखें

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC Crisis: बागी सांसदों की बैठक के बीच लोकसभा स्पीकर से मिलकर कीर्ति आजाद ने सौंपा ज्ञापन, फिर दिया बड़ा बयान
बागी सांसदों की बैठक के बीच स्पीकर से मिलकर कीर्ति आजाद ने सौंपा ज्ञापन, फिर दिया ये बड़ा बयान
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
Embed widget