✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

चैत्र नवरात्रि 2026 Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सुरेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब!

Advertisement
रोहित सिखौला, हरिद्वार   |  Ankur Agnihotri  |  22 Mar 2026 12:56 PM (IST)

Maa Sureshwari Devi Temple: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा श्रद्धा भाव से की जाती है. हरिद्वार रानीपुर के घने जंगलों में स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

चैत्र नवरात्रि 2026 Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सुरेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब!

मां सुरेश्वरी देवी मंदिर हरिद्वार

Maa Sureshwari Devi Temple in Haridwar: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता माना जाता है, जिन्होंने अपनी मंद मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की उत्पत्ति की थी.

Continues below advertisement

यही कारण है कि इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है. भक्त इस दिन विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं.

Navratri 4th Day Maa Kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि, मंत्र, रंग, आरती और प्रिय भोग

Continues below advertisement

सुरेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार से करीब 7 किलोमीटर दूर रानीपुर के घने जंगलों में स्थित सिद्धपीठ मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में चौथे दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. सूरकूट पर्वत पर विराजमान इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है, लेकिन मां के दर्शन की आस्था उनके हर कष्ट को आसान बना देती है.

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया.

कठिन मार्ग पार कर मां के दर्शन

मां सुरेश्वरी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना आसान नहीं होता, लेकिन श्रद्धालु पूरे उत्साह और विश्वास के साथ यह यात्रा पूरी करते हैं.

मंदिर पहुंचकर भक्त विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इस दौरान मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल गूंज उठता है, जो भक्तों के उत्साह को और बढ़ा देता है.

भोग और पूजा से मां को प्रसन्न करने की परंपरा

नवरात्रि के इस विशेष दिन भक्त मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित करते हैं. फल, मिठाई और खास प्रसाद चढ़ाकर भक्त अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं.

मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और भोग अर्पण से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

पुजारी ने बताया नवरात्रि का महत्व

मंदिर के मुख्य पुजारी कीर्ति बल्लभ तिवारी के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होते हैं. इन दिनों में मां की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

उन्होंने बताया कि चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, साथ ही व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से भी लाभ मिलता है.

आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का भी प्रतीक है. मां कूष्मांडा की पूजा से व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है.

यही कारण है कि इस दिन श्रद्धालु पूरे विश्वास और भक्ति के साथ मां की आराधना करते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की कामना करते हैं.

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबें

Published at: 22 Mar 2026 12:56 PM (IST)
Tags:Maa KushmandaHaridwarNavratri 2026Chaitra Navratri 2026
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • चैत्र नवरात्रि 2026 Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सुरेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब!
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.