एक्सप्लोरर

Budget 2023: आज एकादशी के दिन आ रहा है 2023 का आम बजट, ज्योतिष दृष्टि से जानिए क्या है खास ?

Budget 2023: 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश होने वाला है, जिस पर हर किसी की नजरें हैं. धार्मिक दृष्टि से भी बुधवार 1 फरवरी का दिन बेहद खास है. इस दिन जया एकादशी भी है, जिसका संबंध भगवान विष्णु है.

Union Budget 2023 India on Ekadashi: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बुधवार, 1 फरवरी 2023 को संसद में आम बजट पेश करेंगी. बजट को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं, कि आखिर साल 2023 का बजट कैसा होगा. ज्योतिष दृष्टि से बजट के दिन को बहुत खास बताया जा रहा है. क्योंकि बजट के दिन माघ शुक्ल की जया एकादशी है और इसके अलावा इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं. 

एकादशी के दिन आ रहा है बजट 2023

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है. इसलिए इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं. एकादशी का संबंध भगवान विष्णु से होता है. बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पड़ेगी, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी. भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.

बजट 2023 पर बन रहा ये महायोग

ज्योतिष के अनुसार, बजट वाले दिन यानी माघ शुक्ल एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि महायोग बन रहा है. शास्त्रों में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है. इस योग में किए गए कार्य से शुभ फल की प्राप्ति होती है. हालांकि 1 फरवरी को कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहने वाला है. शास्त्रों में भद्रा को अशुभ माना गया है.

भद्राकाल की शुरुआत सुबह 07:10 से होगी जोकि दोपहर 02:01 मिनट तक रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग भी सुबह 07:10 से शुरू हो जाएगा जोकि अगले दिन सुबह 03:23 पर समाप्त होगा. ऐसे में 1 फरवरी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव बना रहेगा.

बुधवार के शुभ दिन पर बजट 2023

सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार होता है, जिसका विशेष महत्व है. क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. किसी भी शुभ, नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करने और पूजा करने का महत्व है.

इन्हें विघ्नहर्ता यानी सभी तरह की परेशानियों को हरने वाला कहा जाता है. इसलिए ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन किए कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आती है. ऐसे में भारत का आम बजट 2023 भी बुधवार के दिन पेश किया जाना ज्योतिष दृष्टिकोण से शुभ दिन माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Budget 2023: भारत की कुंडली के अनुसार जानिए कैसा रहेगा बजट 2023, इन राशियों की होगी चांदी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanu Weekly Horoscope 20-26 April 2026: धनु वालों को नौकरी में मिल सकती है बड़ी पोजिशन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
धनु वालों को नौकरी में मिल सकती है बड़ी पोजिशन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Akshaya Tritiya 2026 Live: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल कब है, जानिए पूजा विधि से सोना-चांदी खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त?
Akshaya Tritiya 2026 Live: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल कब है, जानिए पूजा विधि से सोना-चांदी खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त?
Vrishchik Weekly Horoscope 20-26 April 2026: वृ्श्चिक वालों के लिए सीनियर्स की सलाह बनेगी सफलता की कुंजी
वृ्श्चिक वालों के लिए सीनियर्स की सलाह बनेगी सफलता की कुंजी
Tula Weekly Rashifal 20-26 April 2026: तुला वालों को बिजनेस में मिल सकती है अच्छी डील, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला साप्ताहिक राशिफल, तुला वालों को बिजनेस में मिल सकती है अच्छी डील, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
Summer Health Tips: गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
Embed widget