एक्सप्लोरर

Buddha Amritwani: व्यक्ति क्यों बन जाता है अच्छा या बुरा, जानिए गौतम बुद्ध की इस कहानी से

Buddha Amritwani: मानसिकता, संगत और उपदेश के कारण संसार में लोग दो हिस्सों में बंटे हैं. इनमें एक अच्छे और दूसरे बुरे कहलाते हैं. लेकिन प्रश्न यह है कि कैसे और क्यों व्यक्ति अच्छा और बुरा बन जाता है.

Buddha Amritwani, Gautam Buddha Story: अच्छा और बुरा व्यक्ति की प्रवृत्ति है. लेकिन सवाल यह है कि क्यों और कैसे कोई व्यक्ति अच्छा या फिर बुरा बन जाता है? वहीं इससे भी जरूरी चीज यह है कि, अच्छा इंसान कैसे बनें. आज संसार में चारों ओर बुराई ही बुराई है. दंगे-फसाद, लड़ाई-झगड़े, हत्या और अपराधिक कामों से जुड़ी खबरों की कोई कमी नहीं है. इसका कारण है इंसान का बुरा बनना. जब इंसान की प्रवृत्ति बुरी हो जाती है तो संसार भी बुराईयों से भर जाता है.

गौतम बुद्ध की इस कहानी से जानेंगे, क्यों कोई व्यक्ति बुरा बन जाता है और बुरे काम करने लगता है. साथ ही इस कहानी में जानेंगे कैसे बनें अच्छा इंसान.

अच्छे या बुरे व्यक्ति बन जाने से जुडी गौतम बुद्ध की कहानी

एक गांव में एक शातिर चोर रहता था. पूरा गांव उस चोर के बारे में जानता था. लेकिन इसके बावजूद भी कोई उसे पकड़ नही पाया. उस शातिर चोर ने अपना संपूर्ण जीवन चोरी करने में लगा दिया. इतना ही नहीं आसपास के गांव और नगर में भी उसकी बराबरी का कोई चोर नहीं था.

शातिर चोर का बेटा भी बन गया चोर

चोर का एक बेटा था, जिसे वह अपनी तरह ही शातिर चोर बनाना चाहता था. इसलिए वह अपने बेटे से हमेशा कहता था कि, कभी किसी साधु या संन्यासी के उपदेश को मत सुनना. यदि कोई कुछ कहे भी तो अपने कान बंद कर वहां से भाग जाना. बचपन से ही उसका बेटा अपने पिता से इन्हीं बातों को सुनता आ रहा था, जिस कारण ये बातें उसके मन में बैठ गई थी. ऐसे में बड़े होकर बेटा भी अपने पिता की तरह शातिर चोर बन गया.

एक दिन उसे बड़ा लालच आया और वह राजा के महल में चोरी करने के उद्देश्य से जाने लगा. तभी रास्ते में लोगों की भीड़ नजर आई. चोर ने देखा कि लोग एक संन्यासी के चरणों में गिरकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. वो संन्यासी गौतम बुद्ध थे. चोर साधु-संन्यासी से दूर रहता था, क्योंकि उसे अपने पिता से यही सीख मिली थी. लेकिन भगवान बुद्ध को देख वह उनकी ओर आकर्षित हो गया. इसका कारण यह है कि पहली बार उसे किसी तेजस्वी व्यक्ति के दर्शन हुए थे. अचानक उसे पिता की बात याद आ जाती है कि, साधु संन्यासियों से दूर रहना चाहिए.

चोर असमंजस में रहता है कि वह संन्यासी के पास जाए या चोरी करने के लिए आगे बढ़ जाए. एकाएक उसके मन में यह प्रश्न आता है कि, आखिर पिताजी क्यों साधु-संतों से दूर रहने को कहते थे. इसका उत्तर जानने के लिए चोर भी लोगों के बीच बैठ जाता है और भगवान बुद्ध के उपदेश सुनने लगता है.

बुद्ध लोगों कोझूठ बोलने की व्यर्थता और विश्वासघात के बारे में बताते हैं. उपदेश समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घर लौट जाते हैं और चोर भी चोरी करने के लिए महल की तरफ निकल जाता है. लेकिन पूरे रास्ते वह यही सोचता रहता है कि, क्यों न एक बार उस संन्यासी के उपदेश में कही बातों को मान कर देखा जाए.

इस तरह से वह चोरी करने के लिए महल की दीवार से कूदने के बजाय महल के द्वार से अंदर जाता है. उसे देख महल के द्वारपाल उसे रोकते हैं और भीतर जाने का कारण पूछते हैं. चोर कहता है, मैं चोर हूं और महल में चोरी करने जा रहा हूं. द्वारपाल उसकी बातें सुनकर हंसने लगते हैं और कहते हैं जरूर यह महल का सेवक या नौकर होगा और हमसे मजाक कर रहा है. यह सोचकर वे उसे महल के अंदर जाने दे देते हैं.

जिसका नमक खाया, उसके साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए

महल जाने के बाद चोर खजाना रखे तिजोरी के पास पहुंच जाता है और तिजोरी को तोड़कर धन और आभूषण को पोटली में भरकर भागने लगता है, तभी उसकी नजर महल के रसोई पर पड़ती है. रात होने के कारण सभी सो रहे होते हैं और रसोई में कोई नहीं रहता है. चोर को जोर की भूख लगी थी, इसीलिए वह रसोई में जाकर पेटभर खाना खा लेता है. इसके बाद चोर वहां से जाने लगता है. तभी उसे बुद्ध के उपदेश में सुनी दूसरी बात याद आती है कि ‘जिसका नमक खाया है, उसके साथ कभी भी विश्वासघात नहीं करना चाहिए.’

चोर सोचता है मैंने इस महल का नमक खाया है ऐसे में इनका धन चोरी कर मैं इनके साथ विश्वासघात करूंगा. इसीलिए चोर चुराए हुए धन को रसोई में ही छोड़कर जाने लगता है. महल के एक व्यक्ति की नजर चोर पर पड़ जाती है और वह शोर मजा देता है, जिससे महल के लोग चोर को पकड़ लेते हैं और राजा के पास ले जाते हैं. राजा चोर से पूछता है कि जब तुमने चोरी कर ली थी तो फिर इसे छोड़कर क्यों जा रहे थे. चोर कहता है, एक संन्यासी के उपदेश के कारण.

संगत और उपदेश से होता है व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण

चोर की बात से राजा प्रभावित होते हैं और उससे कहते हैं. अगर तुमने ऐसे उपदेश बचपन से ही सुने होते, तो तुम कभी चोर बनते ही नहीं. इतना कहकर राजा ने उसे कोई सजा नहीं और छोड़ दिया. लेकिन राजा ने उससे कहा कि, एक बात याद रखना ‘सही संगत और सही उपदेश से ही व्यक्ति अच्छा इंसान बनता है. बचपन से ही गलत संगत और गलत उपदेश मिलने के कारण वह बुरा व्यक्ति बन जाता है. संगत और उपदेश व्यक्ति का जीवन बदल देते हैं.

ये भी पढ़ें: Buddha Amritwani: गौतम बुद्ध से जानें कैसे बनें बुद्धिमान और वास्तव में कौन है बुद्धिमान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Akshaya Tritiya 2026 Muhurat Live: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल किस दिन, सोना खरीदने का मुहूर्त, पूजा का समय, विधि सब जानें
Akshaya Tritiya 2026 Muhurat Live: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानें पूजा मुहूर्त, तिथि और महत्व
Vaishakh Amavasya 2026: अगर आपकी कुंडली में 'काल सर्प दोष' है, तो डरें नहीं! वैशाख अमावस्या पर करें खास उपाय...
Vaishakh Amavasya 2026: अगर आपकी कुंडली में 'काल सर्प दोष' है, तो डरें नहीं! वैशाख अमावस्या पर करें खास उपाय...
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा, जानिए क्या हैं नए नियम?
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा, जानिए क्या हैं नए नियम?

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अशोक मित्तल के बाद एक और AAP नेता को झटका, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह पहुंच गई ED
अशोक मित्तल के बाद एक और AAP नेता को झटका, संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह पहुंच गई ED
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Delimitation Bill 2026: 'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
Drinking Risks: सावधान! हफ्ते में एक दिन भी ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए घातक, नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
सावधान! हफ्ते में एक दिन भी ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए घातक, नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
OYO Viral Video: आशिक के साथ OYO में रंगरलियां मना रही थी बेटी, पुलिस लेकर पहुंची मां और...
आशिक के साथ OYO में रंगरलियां मना रही थी बेटी, पुलिस लेकर पहुंची मां और...
Embed widget