एक्सप्लोरर

Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल आज हनुमान जी को चोला चढ़ाने से क्या होता है?

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की आराधना शुभ और फलदायी होती है. इस माह में हनुमान जी और राम जी की पहली मुलाकात हुई थी. आज दूसरा बड़ा मंगल है. इस दिन चोला चढ़ाने का बहुत महत्व है, जानें.

Bada Mangal 2024: मंगलवार का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month 2024) में हनुमान जी की आराधना की जाती है.

आज दूसरा बड़ मंगल (Bada Mangal 2024) है, बड़े मंगल (Bada Mangal 2024) पर हनुमान जी को चोला चढ़ाने का बहुत महत्व होता है. 

मान्यता अनुसार बड़े मंगल पर हनुमान जी को चोला चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व इसीलिए अधिक है क्योंकि इस माह में प्रभु श्री राम की हनुमान जी से पहली बार मुलाकात हुई थी.

राम दूत भगवान हनुमान जी (Hanuman Ji) की आराधना के लिए ज्येष्ठ का महीना बहुत शुभ होता है.साल 2024 में ज्येष्ठ माह में कुल 4 मंगलवार पड़ रहे है.

इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने से आरोग्य वरदान मिलता है. अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को चोला जरुर चढ़ाएं.

हनुमान जी का चोला
हनुमान जी के सिंदूर में चमेली का तेल और देसी घी के लेप से चोला तैयार किया जाता है. इसे हनुमान जी को अर्पित किया जाता है. हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय चमेली के तेल का दीपक जलाएं. पूरे विधि-विधान के साथ चोला चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

हनुमान जी के चोले में क्या क्या चढ़ता है?

  • हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय इन 5 चीजों का होना अनिवार्य हैं. 
  • सिंदूर, इत्र, चमेली का तेल, लाल कपड़े की लंगोट और जनेऊ होना चाहिए.

हनुमान जी को क्यों चढ़ाते हैं चोला?

कथा के अनुसार प्रभु श्री राम और माता सीता वनवास से लौटने के बाद, एक दीन माता सीता अपनी मांग सजा रहीं थी,  हनुमान जी के पूछने पर माता सीता ने बताया सिंदूर लगाने से प्रभु श्री राम की आयु लंबी होगी और उनको राम जी का स्नेह प्राप्त हुआ है. जैसे ही हनुमान जी ने यह बात सुनी तो उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया.

हनुमान जी को लगा ऐसा करने से प्रभु श्री राम हनुमान जी से और ज्यादा स्नेह करने लगेंगे. यह देखकर प्रभु श्री राम ने हनुमान जी को गले से लगा लिया और तभी से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने या चोला चढ़ाने की परंपरा शुरु हुई.

अगर आप नियम से चोला चढ़ाते हैं तो हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहती है. चोला चढ़ाने से भक्तों से जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन के सारे संकटों और कष्टों को दूर कर देते हैं.

ये भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव में BJP कितनी सीटें जीत रही है? इस एस्ट्रोलॉजर ने बता दिया नंबर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bakrid 2026 Date: 27 या 28 मई कब होगी बकरीद, ईद-उल-अजहा की तारीख पर मौलाना ने क्या कहा
Bakrid 2026 Date: 27 या 28 मई कब होगी बकरीद, ईद-उल-अजहा की तारीख पर मौलाना ने क्या कहा
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
Rashifal 11 April 2026: मेष से मीन तक 11 अप्रैल का राशिफल, किसे मिलेगा फायदा, किसकी मेहनत पर फिरेगा पानी
मेष से मीन तक 11 अप्रैल का राशिफल, किसे मिलेगा फायदा, किसकी मेहनत पर फिरेगा पानी

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे, अगर ऐसा...'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे'
अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल
अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Embed widget