मेष: रुके काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन बढ़ते काम के दबाव के बीच आराम का ध्यान रखें.
वृषभ: नया ऑर्डर या काम मिल सकता है, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और रिश्तों में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी.
Continues below advertisement
मिथुन: नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं, कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.
कर्क: पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा, परिवार का सहयोग रहेगा और घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
सिंह: पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है, नेतृत्व क्षमता निखरेगी और आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें.
कन्या: नया अनुबंध या ऑर्डर मिलने के योग हैं, योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी और निवेश में जल्दबाजी न करें.
तुला: साझेदारी और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा, घर में खुशियां रहेंगी और दिखावे की खरीदारी से बचना बेहतर होगा.
वृश्चिक: पुराने काम पूरे करने पर ध्यान दें, कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है.
धनु: नए संपर्क कारोबार में फायदा देंगे, करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुका धन वापस मिलने के योग हैं.
मकर: पुराने प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ेंगे, संपत्ति मामलों में प्रगति होगी और मेहनत से करियर में फायदा मिलेगा.
कुंभ: नए विचारों से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परिवार का सहयोग रहेगा और निवेश में सावधानी बरतें.
मीन: अनुभव से लिए फैसले लाभ देंगे, काम में मेहनत अधिक रहेगी और घरेलू खर्चों के साथ अपनी दिनचर्या का भी ध्यान रखें.
आज का उपाय
ये बजरंगबली का दिन है,ऐसे में जरुरतमंदों की मदद करें, आर्थिक या जो संभव मदद हो वो दें.