Hindi Panchang, 1 जून 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार है. ज्योतिष में चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. शिव जी को कल्याणकारी और मन को शांति प्रदान करने वाला देव माना गया है इसलिए सोमवार को शिव पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और चंद्र दोष से राहत मिलती है.

1 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 1 June 2026)

  • तिथि - पूर्णिमा (30 मई 2026 सुबह 11.57 - 31 मई 2026, दोपहर 2.14)
  • वार- रविवार
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • योग- शिव
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- रात 8.30
  • चंद्रोस्त- शाम 5.35
  • चंद्र राशि- वृश्चिक

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया - सुबह 5.24 - 7.08
  • शाम का चौघड़िया - रात 7.13 - रात 8.31

Mrityu Panchak 2026: मृत्यु पंचक कब ? जून में ये 5 दिन बहुत खतरनाक, रहें संभलकर

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल - शाम 7.08 - सुबह 8.51
  • यमगण्ड काल- सुबह 10.35 - दोपहर 12.19
  • आडल योग - सुबह 7.08 - सुबह 5.29, 2 जून
  • गुलिक काल - दोपहर 2.02 - दोपहर 3.37

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 1 June 2026)

  • सूर्य- वृषभ
  • चंद्रमा - तुला
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

1 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष: कार्यक्षेत्र में चुनौतियां और वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. निवेश और खर्चों में सावधानी रखें, साथ ही स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
  • वृषभ: करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाने से सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा.
  • मिथुन: रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और नौकरी में तरक्की या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. परिवार और प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी तथा विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है.
  • कर्क: कार्यस्थल पर मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि बड़े निवेश से बचें और परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति बनाए रखें.
  • सिंह: ऑफिस में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और निवेश या कर्ज से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
  • कन्या: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना होगी तथा आय के नए स्रोत बन सकते हैं. बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे और परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा.
  • तुला: नौकरी और करियर में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी.
  • वृश्चिक: नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करने से पीछे न हटें.
  • धनु: कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और जल्दबाजी से बचना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी नए कार्य से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.
  • मकर: लाभ बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे और करियर में ऊर्जा व आत्मविश्वास बना रहेगा. व्यापार में रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे तथा परिवार में धार्मिक गतिविधियों का माहौल रहेगा.
  • कुंभ: नौकरी और व्यवसाय में नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा तथा बड़े ऑर्डर या नए अवसर हाथ लग सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें और काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें.
  • मीन: करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और बड़े लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. व्यापार में धन लाभ के योग हैं, वहीं पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में संवाद से मधुरता बढ़ेगी.
आज का उपाय

सोमवार को शिवलिंग पर एक बेलपत्र पर शहद अर्पित करें.मान्यता है इससे धन समृद्धि बनी रहती है. 

आज का लकी कलर 

सफेद, हरा रंग शुभ

परम एकादशी क्यों मानी जा रही खास, कब है ये, नोट करें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.