नई दिल्ली: क्या आप भी रोजाना घंटों तक ड्राइविंग करते है? अगर हां, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2 या इससे अधिक समय तक ड्राइविंग करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.
हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, जो लोग एक दिन में 2 या इससे अधिक समय तक ड्राइविंग करते हैं उनका आईक्यू लेवल कम होने लगता है.
शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग ज्यादा ड्राइव करते हैं वे सुस्त रहने लगते हैं जिसका असर उनकी ब्रेनपॉवर पर पड़ता है. इससे लोगों का आईक्यू लेवल तेजी से गिरने लगता है.
शोधकर्ताओं ने 37 से 73 उम्र तक के 5 लाख से ज्यादा लोगों को रिसर्च में शामिल किया. रिसर्च के दौरान इन 5 लाख लोगों के लाइफस्टाइल को 5 साल तक जांचा-परखा. इसके साथ ही इन लोगों के इंटेलिजेंस और मेमोरी को भी टेस्ट किया गया.
रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि 93,000 लोग जो 2-3 घंटे ड्राइविंग करते है उनकी ब्रेनपॉवर शुरूआत में थोड़ी कम थी लेकिन बाद में काफी ज्यादा घटने लगी.
ऐसा ही एक टेस्ट 3 घंटे टी.वी देखने वाले लोगों पर किया था जिसमें लोगों का दिमाग कम बताया था. हालांकि रिसर्च के मुताबिक, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वालों का ब्रेन शार्प होता है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.