विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
वेलेंनटाइन डे पर अपने वेलेंनटाइन को गुलाब नहीं कुछ ओर दें...!
एजेंसी | 13 Feb 2017 08:41 AM (IST)

वाशिंगटन: वेलेंनटाइन डे पर अामतौर पूरी दुनिया में कपल्स के बीच रेड रोज़ मोहब्बत की खुशबू को बढ़ाने का काम करता आया है, लेकिन आज की पीढ़ी को रेड रोज़ की खुशबू ज्यादा नहीं भा रही और वे दूसरे रंगों को भी रोमांटिक पा रहे हैं. अमेरिका में ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर वेलेंनटाइन डे पर गिफ्ट्स को लेकर जो सर्च किए गए उनके आधार पर इस नतीजे पर पहुंचा गया कि अब रेड रोज़ का चलन कम हो रहा है. अब युवा पीढ़ी को दूसरे रंग ज्यादा भा रहे हैं. करीब 20 फीसदी लोगों ने वेबसाइटों पर रेड रोज़ को सर्च किया. न्यूजीलैंड की सॉफ्टवेयर कंपनी एसएलआई सिस्टम्स ने ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर छह जनवरी से छह फरवरी के बीच हुए 12 लाख से अधिक सर्च का विश्लेषण किया. एसएलआई ने पिछले साल एक से आठ फरवरी के बीच के अलग-अलग रंग के गुलाब के सर्च के डेटा की तुलना की. एसएलआई सिस्टम्स के पदाधिकारी क्रिस ब्रुबेकर ने कहा कि साल 2015 में गुलाबी रंग दूसरा सबसे लोकप्रिय रंग रहा और अब यह शीर्ष पांच रंगों में भी नहीं है.