... तो इन वजहों से उड़ गई है प्रियंका चोपड़ा की रातों की नींद!
इसमें उनके साथ जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स, ओक्टाविया स्पेन्सर, ऐन डोड और माइकेला वाटकिंस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रियंका ने 16 अगस्त को ट्विटर पर लिखा, आई और गई. मुंबई मेरी जान. प्यारा घर.
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ 'इजनॉट इट रोमांटिक?' और 'ए किड लाइक जेक' जैसी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं.
अभिनेत्री अमेरिका और भारत के बीच काम में तालमेल बैठाने में जुटी हैं. इन दिनों वह मुंबई वापस आईं हुई हैं. हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यहां पर्सनल कारणों से वापिस आईं हैं या काम के कारण.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें नींद नहीं आती और इसके पीछे की वजह उन्हें नहीं पता. प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसकी वजह अत्यधिक थकान है या जेटलैग (विमान से होने वाली थकान).
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, जब मुझे नींद नहीं आती, तो दिमाग में बहुत-सी बातें आती हैं. मैं हैरान हूं कि यह जेटलैग है या अत्यधिक थकान.