बालों के लिए विटामिन ई ऑयल के ये फायदे जानते हैं आप!
ABP News Bureau | 10 Mar 2017 01:03 PM (IST)

नई दिल्लीः विटामिन ई ऑयल आमतौर पर स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि न्यूट्रिशंस से भरपूर विटामिन ई ऑयल बालों के लिए भी फायदेमंद है. आज हम आपको विटामिन ई ऑयल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. बालों की ग्रोथ के लिए होता है अच्छा- विटामिन ई ऑयल बालों में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. साथ ही ये बालों की ग्रोथ बढ़ाता है. यही कारण है कि बहुत से कमर्शियल हेयर केयर प्रोडक्ट्स में विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल होता है. अच्छा कंडीशनर- अगर आपके बाल बहुत ड्राई है तो आपको विटामिन ई ऑयल से हेयर मसाज करनी चाहिए क्योंकि ये एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है. इसका लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट होता है. बालों को सफेद होने से रोकता है- आज के समय में स्ट्रेस और वर्कलोड के कारण लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं. इसका एक बड़ा कारण अलग-अलग तरह के हेयर प्रोडक्ट और हेयर कलरिंग करना है. लेकिन आप विटामिन ई ऑयल के नियमित इस्तेमाल से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोक सकते हैं. डेंड्रफ- डेंड्रफ भी ऐसी प्रॉब्लम हैं जो हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल जाती हैं. अगर आप भी डेंड्रफ से परेशान हैं तो आपको विटामिन ई ऑयल बालों पर लगाना चाहिए. इसके अलावा बालों को न्यूट्रिशन देने, उनकी स्ट्रेंथ बढ़ाने, बालों को मोटा करने और ड्राईनेस को खत्म करने के लिए भी सप्ताह में एक बार कम से कम विटामिन ई ऑयल लगाएं.