सर्दियों को रोमांचक बनाने के लिए जाएं यहां
अगर आप भी सर्दियों को एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं किन जगहों पर आप एन्जॉय कर सकते हैं.

नई दिल्लीः सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं. ऐसे में हर कोई घूमने-फिरने का प्लान बनाता है. अगर आप भी सर्दियों को एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं किन जगहों पर आप एन्जॉय कर सकते हैं. राजस्थान- राजस्थान में कई ऐसी जगह हैं जहां आप सर्दियों को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं. राजस्थान में आप जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर जाकर एन्जॉय कर सकते हैं. यहां आपको हवेली, महल और किलों की भरमार है. मनाली- स्नो फॉल देखना हो या फिर बर्फ में एन्जॉय करना हो तो इसके लिए आप जाएं मनाली. मनाली में आप कुल्लू, रोहतांग, सोलांग इन जगहों पर जा सकते हैं. गोवा- बीच पर एन्जॉय करना है तो जाएं गोवा. गोवा में हर साल दिसंबर में सनबर्न फेस्टिवल होता है जिसे आप अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं. सर्दियों में गोवा जाना बेहतर विकल्प है. गुजरात- गुजरात में आप कच्छ और अहमदाबाद जा सकते हैं. कच्छ विंटर्स सेलिब्रेट करने के लिए सबसे अच्छी जगह है. यहां हर साल विंटर्स का वेलकम करने के लिए रण फेस्टिवल मनाया जाता है.
























