ये हैं देश का नाम रोशन करने वाली 'पहली महिलाएं'
भारतीय सेना की पहली महिला पैराट्रपर (एएमसी) लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) जे.फरीदा रेहाना 1964 में भारतीय सेना में शामिल हुई थीं.
नकद रहित भुगतान कंपनी की नींव डालने वाली पहली महिला उपासना टाकू.
द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं पहली भारतीय महिला क्रिकेट कोच सुनीता शर्मा.
पहली ऑटो-रिक्शा चालक शीला दावरे-1988 में रूढ़िवादी मान्यताओं को झुठलाते हुए ऑटो-रिक्शा चलाना शुरू किया.
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) डबल रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज होने वाली पहली भारतीय महिला सानिया मिर्जा.
ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक.
ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल.
ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पी.वी. सिंधु.
ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला पी.टी. उषा.
मास्टर शेफ इंडिया जीतने वाली पहली भारतीय महिला पंकज भदौरिया.
मिस अर्थ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला निकोल फारिया.
एशियाई खेलों में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एम.सी. मैरी कॉम.
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला.
पैरालंपिक खेलों में पहला पदक जीतने वाली भारतीय महिला दीपा मलिक.
रियो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर.
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल.
कान्स में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय.