फटे हुए होंठ न केवल दर्दनाक होते हैं बल्कि देखने में भी बुरे लगते हैं.फटे होंठ किसी भी खूबसूरत चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं. सर्दियों के मौसम में होंठ आसानी से फटने लगते हैं. चाहे आप कितना भी मॉइश्चराइजर या वैसलीन लगा लें, फिर भी कई लोगों के होंठ फट ही जाते हैं. कुछ लोगों के तो होंठों से खून भी आने लगता है. आइए यहां जनाते हैं कि सर्दियों के मौसम में होंठ क्यों फटते हैं. और कुछ नेचुरल और घरेलू नुस्खों से आप फटे होंठ की इस समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं और फिर से अपने होंठों को मुलायम बना सकते हैं.यहां जानते घरेलू नुस्खें..

सर्दियों में होंठ क्यों फटते हैं 

  • सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं.शरीर में पानी की कमी होने से होंठ सूखे और दरारदार हो जाते हैं जिससे वे आसानी से फट जाते हैं.
  • सर्दियों की शुष्क हवा होती है जो होंठों से नमी खींच लेती है. ऐसी हवा से बचकर रखना चाहिए.
  • अधिक धूप में रहने से भी होंठ सूख सकते हैं क्योंकि धूप होंठों की नमी खींच लेती है.
  • सर्दी में होंठ सूखने पर हम बार-बार उन्हें छूते या चाटते रहते हैं जिससे वे और अधिक सूखकर फटने लगते हैं.

जानें घरेलू नुख्सें 

  • शहद - शहद में मॉइश्चराइजिंग और हीलिंग गुण होते हैं. इसे लगाने से होंठ मुलायम और कोमल हो जाते हैं.
  • नींबू का रस - विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस होंठों को हेल्दी रखता है. इसे लगाने से डेड स्किन उतरती है.
  • ग्लिसरीन - पेट्रोलियम जेली के साथ मिलाकर ग्लिसरीन लगाने से होंठों की खुश्की दूर होती है. 
  • एलोवेरा जेल - एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो होंठों को सूजन और जलन से बचाते हैं.
  • देसी घी लगाएं-देसी घी को हल्का गर्म करके होंठों पर लगाने से यह त्वचा में अच्छी तरह से सोख जाता है. इससे फटी हुई त्वचा पुनर्जीवित होती है और नई सेल्स बनने लगती हैं. साथ ही देसी घी में मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं जो होंठों को लंबे समय तक नरम और मुलायम बनाए रखते हैं.
  • बादाम का तेल- बादाम का तेल होंठों पर सीधे लगाने की बजाय, उसे अच्छे से गर्म कर लें. फिर उंगलियों से तेल को होंठों पर लगाएं और 5 से 7 मिनट तक मलिश करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में हार्ट अटैक ज्यादा क्यों आता है?