Aloo Tikki Recipe: सर्दियों में गर्मागरम आलू की टिक्की खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है. चटपटा खाने के शौकीन लोगों को आलू टिक्की बहुत पसंद आती है. हालांकि जो लोग हेल्दी खाना पसंद करते हैं वो आलू टिक्की खाने से बचते हैं, लेकिन अब आपको मन मारने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बहुत कम तेल में आलू टिक्की बनाना बता रहे हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. आप फटाफट घर आए मेहमानों को आलू आलू की टिक्की बना कर खिला सकते हैं. आलू टिक्की बच्चों से लेकर बड़ों सभी को खूब पसंद आती है. आप इसे आलू कटलेट भी कह सकते हैं. जानते हैं बहुत कम ऑयल में पंजाबी आलू टिक्की कैसे बना सकते हैं.
आलू टिक्की बनाने के लिए सामग्री
आपको 1 कप उबले हुए छिले आलू चाहिए.आधा कप उबली हुई हरी मटर1 टी-स्पून चाट मसाला1 ½ टी-स्पून नींबू का रस1 टेबल-स्पून हरा धनिया पत्तीआधा टी-स्पून लाल मिर्च पाउडरस्वादअनुसार नमक और तलने के लिए तेल
आलू टिक्की की रेसिपी
1- सबसे पहले आलू को छील कर अच्छी तरह से मसल कर पिट्ठी बना लें.2- अब सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 3- अब इस पूरे आलू के मसाले को 6 हिस्सों में बांटकर गोल कर लें. हाथ से दबाकर थोड़ा टिक्की जैसा आकार दें.4- एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें, हल्का घी लगातक मीडियम आंच पर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.5- अब गर्मागरम टिक्की को करारी होने पर निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ओट्स और दलिया को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक रहेगा सही
