नई दिल्ली: इस साल करीब 15 लॉन्ग वीकेंड हैं, जिसमें इंडियन टूरिस्ट विदेशी स्थानों को ज्यादा तरजीह देते दिख रहे हैं.
किसने की रिसर्च- टैवल सर्च इंजन 'कायक' के अनुसार, हर व्यक्ति-अकेले या अपने दोस्तों या परिवार के साथ ऑनलाइन यात्रा की बुकिंग कर रहे हैं. यात्री अब अपनी यात्रा को घरेलू गंतव्यों तक न सीमित कर अब सप्ताहांत में विदेश यात्रा की भी बुकिंग को भी खूब तरजीह दे रहे हैं.
कैसे की गई रिसर्च- एक बयान में कहा गया कि इस मंच ने एक से 15 जनवरी तक खोजे गए यात्रा के रुझानों के आधार पर यात्रा आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिसमें यात्रियों ने एक जनवरी से 31 दिसंबर तक छुट्टियों के लिए गंतव्य स्थानों की तलाश की है.
इन दिनों ज्यादा जा रहे हैं विदेश- शोध में पता चलता है कि त्योहार के दौरान भी अब लोग पर्यटन पर जाना पसंद कर रहे हैं. उत्साही पर्यटक सबसे ज्यादा महाशिवरात्रि, होलिका दहन और गुड फ्राइडे के दौरान विदेश में जाने की योजना बना रहे हैं.
सप्ताहांत की 2018 की छुट्टियों के लिए सिंगापुर, दुबई और बैंकाक तीन सबसे लोकप्रिय गंतव्य स्थानों में शामिल हैं, जबकि घरेलू पर्यटक स्थलों में लोग गोवा, मुंबई, पोर्ट ब्लेयर और कोच्चि के सागर तटों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
