एक्सप्लोरर

कितने देशों में मसाले बेचता है भारत, जानें कैसे बना मसालों का महाराजा?

भारतीय मसालों की धूम को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में 3 से 5 सितंबर 2025 तक स्पेशल मसाला एग्जिबिशिन लगाई गई है. इसमें अलग-अलग तरह के मसाले पेश किए गए हैं.

डिश वेज हो या नॉनवेज, बिना मसालों के बेस्वाद ही लगती है. यही वजह है कि देसी हो या विदेशी, भारतीय खाने का स्वाद हर किसी को ताउम्र याद रहता है. वह बार-बार भारत आकर इन मसालों की खुशबू और स्वाद से रूबरू होना चाहता है. क्या आप जानते हैं कि भारत कितने देशों को मसाला बेचता है और कैसे मसालों की दुनिया का महाराजा बना? अगर आपका जवाब न है तो आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं. 

कितने देशों को मसाले बेचता है भारत?

भारत दुनिया में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है. यहां के मसाले अपनी खास सुगंध के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि प्राचीन काल से ही भारत को मसालों की भूमि भी कहा जाता है. भारतीय मसाला बोर्ड (Spices Board of India) और व्यापार मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत का मसाला निर्यात 2022-23 में करीब 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जिसमें काली मिर्च, हल्दी, जीरा, इलायची, और लाल मिर्च जैसे मसाले प्रमुख रूप से निर्यात किए जाते हैं. गौर करने बात है कि भारत दुनिया के मसाला उत्पादन का 40 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सा पैदा करता है और निर्यात में 9 फीसदी से ज्यादा का योगदान देता है. भारत से दुनिया के 200 से ज्यादा देशों को मसाले भेजे जाते हैं. 

भारत में लगा मसालों का मेला

दुनियाभर में भारतीय मसालों की धूम को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में 3 से 5 सितंबर 2025 तक स्पेशल मसाला एग्जिबिशिन लगाई गई है, जिसमें दूर-दूर के मसाला कारोबारी अपने-अपने प्रॉडक्ट लेकर आए हैं. इसमें भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत स्पाइसेस बोर्ड भारत ने भी शिरकत की है, जिसके बैनर तले आठ राज्यों के कारोबारियों ने यहां अपने उत्पाद पेश किए. बता दें कि यह एफआई इंडिया का 19वां और प्रोपैक इंडिया एक्सपो का 7वां संस्करण है, जिसमें खाद्य सामग्री, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और सप्लाई चेन से जुड़े कारोबारियों को जोड़ा गया. 

कैसे मसालों का महाराजा बना भारत?

प्रदर्शनी के आयोजक इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के एमडी योगेश मुद्रस ने बताया कि भारत अब सिर्फ 'मसालों की धरती' नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया में सबसे बड़े स्पाइस एक्सपोर्टर के रूप में भी उभर रहा है. भारत दुनया के 200 से ज्यादा देशों को 60 से ज्यादा तरह के मसाले निर्यात करता है. इसी वजह से भारत को मसालों का महाराजा भी कहा जाता है. आंकड़ों पर गौर करें तो भारत 4.45 अरब डॉलर से ज्यादा के मसाले एक्सपोर्ट करता है. 

किसानों को भी हो रहा फायदा

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि मसालों के निर्यात से किसानों को भी खासा फायदा हो रहा है. उन्होंने बताया कि सीएसआईआर अपने 37 अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है, जबकि एफएसएसएआई ने सुरक्षा जांच को अनिवार्य कर दिया है. यही वजह है कि भारत का जैविक खाद्य बाजार 2024 में 1917 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. अनुमान है कि यह 2033 तक 10807 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा छू लेगा. 

ये भी पढ़ें: जीएसटी कटौती से सस्ती हुईं कैंसर समेत ये 33 दवाएं, जानें हर महीने का बिल कितना होगा कम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3D Atlas Human Brainstem: IIT मद्रास ने जारी किया इंसानी ब्रेनस्टेम का 3D एटलस, मेडिकल साइंस के लिए कितना खास?
IIT मद्रास ने जारी किया इंसानी ब्रेनस्टेम का 3D एटलस, मेडिकल साइंस के लिए कितना खास?
Rashifal 14 June 2026: मकर को आर्थिक लाभ तो कन्या-मिथुन को मिलेगी चुनौती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर को आर्थिक लाभ तो कन्या-मिथुन को मिलेगी चुनौती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Vaccines Price Hike : BCG, खसरा और MR वैक्सीन के दाम बढ़े, अब बच्चों का टीकाकरण होगा महंगा
BCG, खसरा और MR वैक्सीन के दाम बढ़े, अब बच्चों का टीकाकरण होगा महंगा
Child Height Growth Tips : उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही बच्चे की लंबाई, जानें क्या करें?
उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही बच्चे की लंबाई, जानें क्या करें?

वीडियोज

UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata
Iran US War | Ceasefire Deal | Mojtaba Khamenei | Donald Trump: क्या ट्रंप ने मान ली हार?
Ram Mandir Donation THEFT: चढ़ावा...चढ़ा पाएगा 2027 का राजनीतिक पारा? | Ayodhya | Ram Mandir | News
PoK Violence: पाकिस्तान का अत्याचार.. POK में हाहाकार ! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चलते प्लेन पर अचानक गिरी बिजली, श्रीलंका में टला बड़ा विमान हादसा, कैसे पायलट ने बचाई 200 लोगों की जान?
चलते प्लेन पर गिरी बिजली, श्रीलंका में टला बड़ा विमान हादसा! कैसे पायलट ने बचाई 200 लोगों की जान?
UP: AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम! कहा- 'अगर यकीन न हो तो DNA टेस्ट...'
यूपी: AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम! कहा- 'अगर यकीन न हो तो DNA टेस्ट...'
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget