नई दिल्ली: अगर आप दुनिया के टॉप बिजनेस टाइकून और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स को पसंद करते हैं तो इसके साथ ही ये भी जान लीजिए की वो किन किताबों को पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने इन किताबों को पढ़ा और इसे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर भी किया. इन किताबों को उन्होंने अपनी छुट्टियों के दिनों में पढ़ा और कई बड़ी जानकारी प्राप्त की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ किताबों को हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए.

वो पांच किताबें जिन्हें पढ़कर बिल गेट्स ने काफी कुछ सीखा इस कड़ी में उनकी पहली किताब 'बैड ब्लड' है जिसे पढ़ने के लिए बिल के दोस्तों ने सलाह दी थी. इस किताब में सिलिकॉन वैली में शुरू हुए स्टार्टअप से जुड़ी कई अहम बातें शामिल है. वहीं, किस तरह से हेल्थ सैक्टर में बड़े स्टार्टअप को शुरुआत करने में खूब फेम मिला ये भी बताया है. लेकिन, कुछ दिनों के भीतर ही इसपर अपने मरीजों, साथियों और निवेशकों से धोखा करने के आरोप लगे. ये सारी बातें बयां की गई है.

इसके बाद किताब 'एजुकेटेड' के बारे में बात की गई है जो 17 साल की उस लड़की की कहानी है जो कभी ना ही स्कूल और डॉक्टर के पास गई. लेकिन, वो आगे चलकर एक अच्छी लेखक बनी जिसकी वजह से उसे ताफी शोहरत मिली. इसी खास बात से मेलिंडा और बिल अक्सर इस बारे में बात करते हैं. इस किताब में ये भी बताया कि लड़की को पढ़ने में कितनी लगन थी जिसकी वजह से उसे पीएचडी करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला.

फिर 'Army of None' किताब जिसे पॉल शार्रे ने लिखा. इस किताब में एक बड़ा सवाल यह है कि "हम कंप्यूटर्स को इतना मजबूत क्यों बनाएं". यह टॉपिक समझने में काफी कठिन है लेकिन, शार्रे ने इसे अपने शब्दों में लिखकर किताब को आम इनसान तक पहुंचाया है.

इसके बाद किताब '21 Lessons for the 21st Century' में दुनिया में बढ़ रहे आतंक और भेदभाव के बीच आप खुद के दिमाग को कैसे शांत रख सकते हैं. इस बारे में बताया है. साथ ही ये किताब आपके गुस्से, चिंता और नकारात्मकता पर बात करती है. इस किताब को युवल नोह हरारी ने लिखा है.

आखिर में किताब 'द हेडस्पेस गाइड टू मेडिटेशन और माइंडफुलनेस' की बात आती है जिसे एंडी पुडिकोम्बे ने लिखा. यह किताब भी दिमागी अशांति को शांत के रुप में बदले. इससे जुड़ी बात बताती है.