लंदन: अगर आपके जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उथल-पुथल चल रही है तो इसमें सुधार के लिए आप एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं. इससे दोनों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ रिश्ते में संतुष्टि का भाव पैदा होता है. हाल ही में सामने आए एक शोध में पाया गया है कि एक-दूसरे को मैसेज भेजकर आप संबंधों में स्थिरता ला सकते हैं.

ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता सैयुरी नरुस का कहना है कि शारीरिक और मानसिक रूप से रिश्ते में सुधार के लिए एक-दूसरे को प्यार दिखाने का सरल और प्रभावी तरीका संदेश भेजना है.

मैसेज भेजने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यह भावनात्मक है और संदेश पाने वाले और भेजने वाले के संबंधों के लिए बेहतर होता है.

यह परिणाम ब्राइटन में ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में पेश किए गए थे.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.