नई दिल्ली. स्ट्रीट फूड्स भारतीय लोगों को काफी पसंद होते हैं. वह नमकीन, मसालेदार होते हैं. लेकिन ये स्ट्रीट फूड आपके पेट, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं. साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक जोखिम भरा मामला साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वह कौन से स्ट्रीट फूड हैं, जिन्हें आपको खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
गोल गप्पा/पानी पुरी स्ट्रीट फूड में लोगों की खास पसंद होती है गोल गप्पा. दिल्ली में गोल गप्पा, महाराष्ट्र में पानी पुरी के नाम से पुकारा जाता है. यह देश के हर हिस्से में आपको मिल जाएगा. गोलगप्पे का पानी दूषित हो सकता है, क्योंकि इसे खुले में छोड़ दिया जाता है. गोल गप्पों को भरने में उपयोग किए जाने वाले हाथ हमेशा साफ नहीं होते हैं. जिस कारण आप दूषित पानी से होने वाली बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.
छोले भटूरे छोले भटूरे का नाम आते ही आपको लोग दिल्ली में अपनी फेमस दुकान बता देंगे. यह स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा. भटूरे को तेल में लथपथ, घंटों तक खुला छोड़ दिया जाता है, ये भटुरों को परेशान पेट की समस्या पैदा कर सकते हैं, इसलिए इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
कचौड़ी छोले भटूरे की तरह ही, सड़क के किनारे की कचौड़ी का भी अधिक सेवन आपके पेट और कोलेस्ट्रॉल के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इसका एक अन्य जोखिम कारक भी है, जो कि इसके भरने के रूप में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता. कचौड़ी को तलने के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी कई बार खराब होता है जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है.
