पुराने कमर दर्द से पाना है छुटकारा तो करें योग!
ABP News Bureau | 09 Feb 2017 08:34 AM (IST)

वाशिंगटन: नियमित योग से कमर में होने वाले दर्द को ठीक करने में काफी मदद मिलती है. भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में हुए शोध की हाल में हुई एनालिसिस में ये बात सामने आई. खुद ही कर लेते हैं इलाज- कमर में दर्द सेहत से जुड़ी आम समस्या है और इसे लोग आम तौर पर खुद ही दुकान से दवा खरीदकर या फिर खुद देखभाल कर ठीक करते हैं. बन जाती है सीरियस प्रॉब्लम अगर... - कुछ लोगों में ये तीन महीने या इससे ज्यादा समय तक बना रहता है, और तब इसे सीरियस प्रॉब्लम माना जाता है. कमर दर्द के कारण- पीठ का दर्द कई बार किसी बीमारी या सिचुएशन की वजह से भी होता है लेकिन अधिकतर मामलों में कमर दर्द की वजह का पता नहीं होता और यही वजह है कि इन्हें अनस्पेसिफाइड भी कहा जाता है. ट्रीटमेंट- मौजूदा गाइडलाइंस बताती हैं कि एक्सरसाइज ट्रीटमेंट इसमें लाभकारी है और खास तौर पर योग को भी कई बार इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. क्या कहते हैं एक्सपर्ट- अमेरिका के मेरीलैंड यूनिवर्सिटी की सूसन वीलैंड ने कहा कि हमारे नतीजे बताते हैं कि योगाभ्यास कमर दर्द के सिम्टम्स को कुछ मात्रा में कम कर देता है. योग को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली है जिससे आम जीवनशैली में फायदा भी होता है .