एक्सप्लोरर

क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

डॉक्टर्स के मुताबिक, पोस्टपार्टम डिप्रेशन बीमारी बच्चे के जन्म के 1-2 हफ्ते बाद महिलाओं में शुरू हो सकती है. ये मां बनने की खुशी छीन लेती है. बच्चे के जन्म के बाद महिला बहुत थकान महसूस करने लगती हैं.

Postpartum Depression : 9 महीने तक अपनी कोख में रखकर बच्चे को जन्म देने वाली मां प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं डिलीवरी के बाद भी कई तरह की समस्याओं से जूझती हैं. इनमें स्ट्रेस और डिप्रेशन भी शामिल है. जिसमें चिड़चिड़ापन, गुस्सा, तनाव और अधूरापन सा महसूस होने लगता है.

बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाएं डिप्रेशन से गुजरती हैं. इसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन (PPD) कहते हैं. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, दुनियाभर में हर 7 में से 1 महिला को पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी के बाद इससे छुटकारा पाने के उपाय...

पोस्टपार्टम डिप्रेशन क्या होता है

पोस्टपार्टम डिप्रेशन गंभीर समस्या है, जो बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद मां को हो सकती है. किसी महिला को अबॉर्शन या मृत बच्चा पैदा होने से इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

बच्चे को जन्म देने के बाद किसी महिला को अचानक से डिप्रेशन हो सकता है. ये डिलीवरी के पहले, दूसरे और तीसरे महीने में हो सकता है. ऐसे में उनका ध्यान बच्चे से हटने लगता है और उससे इमोशनल कनेक्शन भी खत्म होने लगता है.

यह भी पढ़ें: किडनी खराब होने पर रात के वक्त शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण

पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण

चिड़चिड़ापन

बात करने का मन न होना

मूड स्विंग होना

बात-बात पर गुस्सा आना

बार-बार रोना आना

किसी काम पर फोकस न कर पाना

दर्द होना या किसी बीमारी का एहसास

सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी

पोस्टपार्टम डिप्रेशन का कारण

फैमिली हिस्ट्री

परिवार या पार्टनर का सपोर्ट न होना

हार्मोनल चेंजेस

इमोशनल चेंज

प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन

पहले से कोई हेल्थ प्रॉब्लम

पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचने के उपाय

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर महिलाएं अलर्ट रहें और समय रहते पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षणों को पहचा लें तो इसका इलाज समय पर हो सकता है. सही इलाज और काउंसलिंग से एक महीने में इससे छुटकारा पाया जा सकता है. पोर्टपार्टम डिप्रेशन से बचने के लिए अच्छी डाइट, भरपूर नींद लेनी चाहिए. स्ट्रेस होने पर काउंसलर के पास जाना चाहिए, वजन बढ़ने पर घबराने की बजाय डाइटिशियन की मदद लें, परिवार और दोस्तों से मिलकर उनके साथ समय बिताएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
Autoimmune Disease Symptoms: थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
Male Birth Control Pill: वैज्ञानिकों ने लड़कों के लिए बनाई गर्भनिरोधक गोली, स्पर्म प्रोडक्शन पर ही लगा देती है ब्रेक
वैज्ञानिकों ने लड़कों के लिए बनाई गर्भनिरोधक गोली, स्पर्म प्रोडक्शन पर ही लगा देती है ब्रेक
Sticker On Fruits Safety: स्टीकर लगे फल-सब्जियां खरीदने से पहले दो बार सोचना, बीमार हो सकते हैं आप; FSSAI ने दी चेतावनी
स्टीकर लगे फल-सब्जियां खरीदने से पहले दो बार सोचना, बीमार हो सकते हैं आप; FSSAI ने दी चेतावनी

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget