एक्सप्लोरर

सर्दियां शुरू होते ही फटने लगे हैं आपके भी पैर, आजमाकर देखें ये घरेलू नुस्खा

फटी एड़ियों की परेशानी किसी भी मौसम में हो सकती है. बहुत ज्यादा मिट्टी और पानी में नंगे पैर रहने के कारण एड़ियां फटने की दिक्कत होने लगती है. आज हम इससे निजात पाने के लिए बताएंगे खास तरीका.

सर्दी हो या गर्मी फटी एड़ियों में अक्सर दिक्कत हो जाती है. अक्सर बहुत ज्यादा मिट्टी और पानी में नंगे पैर रहने के कारण एड़ियां फटने की दिक्कत होने लगती है. एड़ियों को सही तरह से देखरेख करना चाहिए क्योंकि इसमें नमी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है. इसलिए एड़ियों को ड्राई होने से बचाना चाहिए. एड़ियों के फटने पर जल्दी से जल्दी इसका इलाज बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इसके कारण एड़ियों में क्रैक्स और खून बहना शुरू हो जाता है. आपने ध्यान दिया होगा कि फटी एड़ियां देखने में एकदम खराब लगती है. 

1. विटामिन की कमियों के कारण भी कई बार आपकी एड़ियां फटने लगती हैं, विटामिन सी, विटामिन b3 और विटामिन ई की कमी त्वचा में रूखापन पैदा करती है और यही फटी एड़ियों का कारण बनती है.

2. पानी की कमी के कारण भी अक्सर लोगों की फटी एड़ियों की समस्या हो जाती है. डीहाइड्रेशन के कारण आपकी एटी फट जाती है.इसके कारण नमी की कमी बनी रहती है और ऐसे में स्किन को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है.

3.गर्मियों में नंगे पांव चलने से भी फटी एड़ियों की समस्या हो सकती है. दरअसल गर्मी के दिनों में अक्सर लोग नंगे पांव रहते हैं और इसी के कारण एड़ी में गंदगी जमा हो जाती है. हम सर्दियों की तुलना में गर्मियों में कम जूता पहनते हैं. ऐसे में गर्मी पसीना धूप और धूल के कारण हमारे पैर गंदे हो जाते हैं, और एड़ियां फटने लगती है

फटी एड़ियों का कैसे करें इलाज

1. रात को सोने से पहले पैरों को गुनगुना पानी से सेकें. आप चाहे तो इसमें एक चम्मच नमक मिलाकर पैर को पानी में डुबोकर रखें. इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है. उसके बाद पैरों को सुखा लें और फुट क्रीम को उंगलियों की मदद से लगा लें. इससे रूखापन दूर होने लगता है. ध्यान रहे कि ग्लिसरीन, लैक्टिक एसिड, समेत मिनरल ऑयल वाले फुट क्रीम ही लगाएं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

2. फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेली एक आसान उपाय है. रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से पैरों की त्वचा मुलायम होने लगती है.

3. कोई भी वेजिटेबल ऑयल लेकर उसमें मेथी दाना डालकर गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसे एड़ियों पर लगा लें. इससे पैरों को राहत मिलती है.

4. नारियल का तेल और एलोवेरा जेल रात को सोने से पहले लगा लें. नारियल के तेल में एलोवेरा जेल को मिक्स करके मिश्रण बना लें. अब इसे एड़ियों पर लगा लें. लगाने के बाद जुराब पहन लें. इसे रोजाना इस्तेमाल करने से पैरों की एड़ियों में आपको बदलाव नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: सबसे आसानी से चली जाती है शरीर के इस हिस्से की चर्बी, नहीं जानते होंगे आप

5. समय-समय पर आप अपने पैरों की साफ सफाई करें. फुट क्लीनिंग के लिए एक टब में पानी डालें, उसमें एक चम्मच नमक, आधा कप नींबू और गुलाब जल मिलाएं. 10 से 15 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें.इसके बाद स्टोन से पैरों को रगड़ लें. इससे पैर साफ और मुलायम नजर आएंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget