Benefits of Stop Eating Sugar and Salt:क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे खाने का सबसे आम हिस्साचीनी और नमक है. अगर हम इन्हें एक साथ छोड़ दें, तो शरीर पर क्या असर होगा? रोजमर्रा की जिंदगी में चीनीऔरनमकइतनी गहराई से शामिल हैं कि हम अक्सरयहसमझ ही नहीं पाते कि ये हमारे शरीर के साथ क्या कर रहे हैं। चाय में शक्कर, दालमेंनमक, स्नैक्स, मिठाइयाऔरफास्टफूड,हर चीज में इन दोनों का जादू छिपा होता है. लेकिन यह स्वाद का जादू सेहत के लिए कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है.

न्यूट्रिशनएक्सपर्टडॉ. दीपिकाराणाकहतीहैंकि,अगरकोईव्यक्तिसिर्फ 30 दिनकेलिएचीनीऔरनमककासेवनपूरीतरहसेबंदकरदे, तोशरीरमेंकईचौंकानेवालेबदलावदेखनेकोमिलतेहैंऔर ज्यादातर फायदेहोताहै.आइएजानतेहैंकिक्याहोतेहैंयेबदलावऔरकैसेयेछोटासात्यागआपकेशरीरकोबड़ातोहफादेसकताहै.

ये भी पढ़े- दबी हुई नसें खोलने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगी राहत

ब्लडप्रेशर हो जाता है कंट्रोल में

नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण बनती है. जब आप नमक का सेवन सीमित या बंद करते हैं, तो रक्तचाप धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है. वहीं, चीनी भी ब्लड प्रेशर को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ाती है, जिससे धमनियां सख्त हो सकती हैं.

इंसुलिनलेवल और डायबिटीजरिस्क कम होता है

चीनी छोड़ने से ब्लड शुगरलेवल स्थिर रहने लगता है। इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा घटता है. नमक के साथ-साथ चीनी छोड़ना शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है.

वजन कम होने लगता है

जब आप प्रोसेस्डफूड्स, नमकीन स्नैक्स और मीठी चीजें छोड़ते हैं, तो शरीर में कैलोरी का इनटेक अपने आप घट जाता है. इससे शरीर जमा हुई चर्बी को एनर्जी के रूप में उपयोग करने लगता है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

त्वचा और चेहरे पर आने लगता है ग्लो

चीनी और नमक दोनों ही स्किन को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे झुर्रियां, मुहांसे और रूखापन बढ़ता है. जब इनका सेवन बंद कर दिया जाता है, तो त्वचा में नमी लौटती है और नेचुरलग्लो नज़र आने लगता है.

मानसिक तनाव कम होता है

अधिक चीनी दिमाग को अधिक उत्तेजित और थका हुआ बना देती है. वहीं नमक की अधिकता भी शरीर को सुस्त बना सकती है. एक महीने तक इनका त्याग करने से दिमाग में स्पष्टता आती है, और शरीर अधिक एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है.

ये भी पढ़ें: महंगे एयर फ्रेशनर छोड़िए, इन देसी तरीकों से करिए घर को फ्रेश; काम आएंगे ये टिप्स

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.