WalkingChallengeforWeightLoss: सोशल मीडिया पर कुछ समय से 6-6-6 वॉकिंगचैलेंजवायरल हो रहा है. इसका नाम सुनकर ही कई लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये चैलेंज क्या है और इससे वाकई में वेटलॉस होगा या यह सिर्फ एक मिथक है.
दरअसल, इस चैलेंज के मुताबिक व्यक्ति को 6 दिन तक, हर दिन 6 किलोमीटर वॉक करना है और यह सिलसिला लगातार 6 हफ्तों तक चलाना है. सुनने में आसान लगता है, लेकिन सवाल यही है कि क्या यह weight loss challenge आपके लिए फायदेमंद है या फिर सिर्फ सोशल मीडिया की एक लहर चल रही है. ऐसी लहर, जिसे देखकर हम करने लगे हैं.
ये भी पढ़े- लिवर से लेकर दिमाग तक को कितना नुकसान पहुंचाती है शराब? ये बातें नहीं जानते होंगे आप
6-6-6 वॉकिंगचैलेंज क्या है?
- इस चैलेंज का कॉन्सेप्ट बेहद सिंपल है – रोजाना सुबह या शाम कम से कम 6 किलोमीटर वॉक करना और इसे 6 हफ्तों तक लगातार जारी रखना.
- सोशल मीडिया पर कई लोग इसके नतीजों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिससे यह और ज्यादा वायरल हो रहा है.
- फिटनेस बनाने वाले शुरुआती लोगों के लिए यह चैलेंज आकर्षक है क्योंकि इसमें एक्सरसाइज या जिम जाने की जरूरत नहीं है.
इस पर डॉ. बिमलछाजेड़ का कहना है कि चलना एक बेहतरीन तरीका है, क्योंकि इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है. उनका मानना है कि जो लोग नियमित रूप से वॉकिंग को अपनाते हैं, वे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. हालांकि, हर किसी के लिए ये चैलेंज ठीक हो, ऐसा जरूरी नहीं है.
वॉकिंगचैलेंज के फायदे
- रोजाना 6 किलोमीटर चलना पड़ता है. ये आप सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं.
- नियमित वॉकिंगmetabolismको तेज करती है, जिससे fatburnतेजी से होता है.
- वॉकिंग से moodबेहतर होता है और stresshormonesकम होते हैं.
- यह चैलेंज उन लोगों के लिए भी आसान है जल्दी मोटापा कम करना चाहते हैं.
क्या ये सबके लिए सही है?
- अगर आपको पैरों में दर्द या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्याहै, तो लंबी वॉक आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है.
- सिर्फ इस चैलेंज पर निर्भर होकर जल्दी वजन कम करनेकी उम्मीद करना गलत है.
- सही तरीका यह है कि वॉकिंग के साथ-साथ प्रोटीन और फाइवर बढ़ाने वाला खाना भी खाना होगा.
सोशल मीडिया का क्रेज या फायदा?
- अगर आप फिटनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह चैलेंज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
- ध्यान रहे, यह कोई मैजिक नहीं है कि, वेटलॉस हो ही जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गोरे लोगों को ही ज्यादा क्यों होता है स्किन कैंसर? दुनिया में हर साल आते हैं इतने मामले
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
