एक्सप्लोरर

बनना है 'ब्यूटी विद ब्रेन' तो जरूर करें नियासिन का उपयोग, मिलते हैं कई फायदे

Importance of Niacin: जवां दिखने और जवां बने रहने दोनों ही काम के लिए शरीर को नियासिन की जरूरत होती है. सिर्फ बॉडी ही नहीं बल्कि ब्रेन भी तभी यंग रह सकता है, जब आपके शरीर में नियासिन की कमी ना हो...

Benefits of Vitamin B3: आपकी स्किन दमकती रहे और दिमाग कूल रहे इसके लिए फूड और लाइफस्टाइल में बैलंस चाहिए होता है. आप इस संतुलन को बनाए रखने के बाद भी कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण स्किन डलनेस और मेंटल फटीग यानी मानसिक थकान (Mental Fatigue) का अनुभव कर सकते हैं. ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है नियासिन. इसे ज्यादातर लोग विटामिन-बी3 के नाम से जानते हैं. विटामिन-बी के कई प्रकार होते हैं. इन्हीं में से एक है विटामिन-बी3 (Vitamin B3). यह शरीर पर कैसे काम करता है और आप किस तरह इसका स्तर मेंटेन रख सकते हैं, यहां बताया गया है...

विटामिन-बी3 के काम

  • विटामिन-बी3 या नियासिन त्वचा, पाचनतंत्र (Digestion)और मस्तिष्क को मिलाकर शरीर के करीब 200 एंजाइम्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. यह मेटाबॉलिज़म को सही रखता है.
  • शरीर में यदि विटामिन-बी3 की कमी हो जाए तो पेलाग्रा नामक रोग घेर लेता है. इस रोग में पाचन संबंधी समस्याएं खासतौर पर डायरिया, त्वचा संबंधी समस्याएं और याददाश्त की कमी से जुड़े रोग एक साथ भी हो सकते हैं. 
  • नियानसि की कमी से होने वाले रोग पेलाग्रा के ज्यादातर मरीजों में लक्षण इसी क्रम में देखने को मिलते हैं. यानी पहले डायरिया फिर त्वचा संबंधी समस्याएं फिर याददाश्त संबंधी समस्याएं. स्थिति बिगड़ती चली जाए तो रोगी की जान भी जा सकती है. 

खूबसूरत दिखने में विटामिन-बी3 का रोल

हम सभी आकर्षक और जवां दिखना चाहते हैं. लेकिन शरीर में विटामिन-बी3 की कमी हो तो यह संभव नहीं है. फिर चाहे आप कितनी ही महंगी क्रीम लगा लें और फेशियल करा लें. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नियासिन त्वचा की कोशिकाओं को सूद करने, रिपेयरिंग करने और नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया में बहुत मदद करता है.

  • जब शरीर में नियासिन की कमी होती है तो त्वचा फटने लगती है और अपनी नमी खोकर रूखी होने लगती है, जिससे स्किन पर डेड सेल की पपड़ियां नजर आने लगती हैं. 
  • नियासिन की कमी से झुर्रियां बहुत जल्दी पड़ जाती हैं. इससे स्किन डल और आपकी उम्र कहीं अधिक नजर आने लगती है. 
  • नियासिन का सही मात्रा में सेवन स्किन कैंसर से बचाव करता है. इसलिए डेली डायट में विटामिन-बी3 रिच फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है. हम आपको यहां इसके सिर्फ वही लाभ बता रहे हैं, जो आपको कूल और ब्यूटीफुल दिखने में मदद करते हैं. लेकिन इनके अलावा भी इसके शरीर में कई जरूरी काम हैं.

विटामिन-बी3 के बारे में खास 

नियासिन के बारे में सबसे खास बात यह है कि आप भले ही इसका डेली डायट में अधिक मात्रा में सेवन कर लें लेकिन इसकी अधिकता आपके शरीर में नहीं होती. नियासिन का उत्पादन शरीर में नहीं होता है और आप इसे शरीर में स्टोर भी नहीं कर सकते हैं. यानी कुछ दिन या महीने सप्लिमेंट्स लेकर जरूरत पूरी कर लें. ऐसा इसलिए संभव नहीं है क्योंकि विटामिन-बी3 पानी में घुलनशील होता है और यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है. अब उन फूड्स के बारे में जानें, जिन्हें डेली लाइफ में खाकर आप नियासिन की कमी को दूर कर सकते हैं.

विटामिन-बी3 रिच फूड्स 

  • मूंगफली
  • मटर
  • मशरूम
  • मछली
  • सूरजमुखी के बीज
  • साबुत अनाज
  • शिमला मिर्च
  • ओटमील
  • आलू
  • राजमा
  • ब्रोकली 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: आजकल लोगों को क्यों होती है अधिक गैस बनने की समस्या और फूला रहता है पेट, जानें क्या है समस्या की जड़

यह भी पढ़ें: क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं? जानें क्यों कम उम्र में झड़ने लगते हैं कुछ लोगों के बाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatty Liver Disease: शहरी भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार, नजरअंदाज किया तो हो सकता है कैंसर
शहरी भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार, नजरअंदाज किया तो हो सकता है कैंसर
Ovarian Cancer Symptoms: ब्लॉटिंग से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, ओवेरियन कैंसर के ये 6 लक्षण भूलकर भी न करें इग्नोर
ब्लॉटिंग से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, ओवेरियन कैंसर के ये 6 लक्षण भूलकर भी न करें इग्नोर
Makhana Side Effects: ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
Heart Health: कलाई पर रखें उंगली और 10 सेकंड में जानें दिल का हाल, एक्सपर्ट ने बताया बीमारी पकड़ने का तरीका
कलाई पर रखें उंगली और 10 सेकंड में जानें दिल का हाल, एक्सपर्ट ने बताया बीमारी पकड़ने का तरीका

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget