Vitamin B12 HeartAttackRisk:आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब बात विटामिन और खनिजों की हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिनB12 की कमी आपके दिल के लिए घातक हो सकती है? हाल ही में हुए शोधों ने यहखुलासाकियाहैकिविटामिनB12 की कमी से हार्टअटैक (HeartAttack) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
सिर्फ एक विटामिन नहीं, जीवन की आवश्यकता
विटामिनB12मारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को ठीक रखता है. वहीं डॉ. बिमलछाजेड़ के अनुसार, "विटामिनB12 की कमी शरीर में कई जटिल प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है, जिसमें हृदय स्वास्थ्य भी शामिल है.
हृदय रोग और विटामिनB12 का संबंध
शोध बताते हैं कि विटामिनB12 की कमी वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है. यह संबंध मुख्य रूप से होमोसिस्टीननामक एमिनोएसिड के स्तर से जुड़ा है. जब शरीर में विटामिनB12 की मात्रा कम होती है तो होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे धमनियोमें सूजन और रक्त के थक्केबनने का खतरा बढ़ता है.
बता दें, होमोसिस्टीन एक ऐसा पदार्थ है जिसका उच्च स्तर हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. यह स्थिति हार्टअटैक और स्ट्रोक (Stroke) का खतरा कई गुना बढ़ा देती है. विटामिनB12, B6 और फोलिकएसिड (FolicAcid) होमोसिस्टीन की मदद करते हैं और इसके स्तर को नियंत्रित रखते हैं.
विटामिनB12 की कमी होने के लक्षण
- थकान और कमजोरी
- सांस फूलना
- चक्कर आना
- त्वचा का पीला पड़ना
- मुंह में छाले
- झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव
कैसे खुद को बचाकर रखें
विटामिनB12 से भरपूर आहार
- मांस, मछलीऔरपोल्ट्री
- अंडे
- डेयरी उत्पाद
- फोर्टिफाइड अनाज
हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय
- नियमित रूप से विटामिनB12 की जांच कराएं
- संतुलित आहार लें
- धूम्रपान औरशराबसे परहेज करें
- नियमित व्यायामकरें
- तनाव मुक्त रहें
आपका दिल आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. विटामिनB12 की कमी जैसी छोटी-सी चीज को नजरअंदाज करना आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है. इसलिए समय रहते सावधानी बरतें और अपने दिल को स्वस्थ रखें.
इसे भी पढ़ें-Weight loss tips: इधर-उधर नहीं, यहां मिलेगी सही राय, जानें मोटापा और बढ़ता वजन मिनटों में कैसे करें कम?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
