नई दिल्ली: अगर आप सचुमच वायु प्रदूषण से बहुत परेशान हैं तो इसकी आलोचना करने के बजाय कुछ ऐसे टिप्स अपनाएं जिससे आप वायु प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें.
  • पास की ही मार्केट जाना है तो कार या बाइक के बजाय पैदल ही जाएं.
  • जब संभव हो अपनी साईकिल से बाहर जाएं.
  • जितना संभव हो सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें.
  • निजी वाहनों के बदले स्कूल जाने के लिए स्कूल बस का इस्तेमाल करें.
  • ऑफिस या काम पर जाने के लिए कार पूलिंग करें.
  • घर में ऐरोसॉल का कम से कम इस्तेमाल करें.
  • घर के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं.
  • अगर लाइट और पंखों का इस्तेमाल नहीं है तो उन्हें बंद कर दें.
  • कम से कम लाइट्स, पंखे, एयरकंडीशन, गीजर और कूलर चलाएं. चार कमरों में चलाने के बजाय एक ही कमरे में चलाएं.
  • अपने बगीचे में सूखी पत्तियां ना जलाएं बल्कि उनका खाद की तरह इस्तेमाल करते हुए गड्ढे में गाढ़ दें.
  • अपने वाहनों का समय-समय पर पॉल्यूशन चैक करवाए.
  • अनलीडिड पैट्रोल का इस्तेमाल करें.