बाॅलीवुड एक्ट्र्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर की माैत ने हर किसी को झकझोर दिया. वह 53 साल के थे. हार्ट अटैक से उनकी माैत होना बताया गया. लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रहीं है उससे हर कोई हैरान है. असल में रिपोर्ट्स के अनुसार पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्खी घुस गई थी. मधुमक्खी ने गले में डंक मारा, जिससे संजय को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में हार्ट अटैक आ गया. संजय ने दुनिया का अलविदा कह दिया. ऐसे में अगर मक्खी-मच्छर मुंह में घुए जाए तो जान बचाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? आइए इस बारे में जानते हैं...

मधुमक्खी का डंक हो सकता है खतरनाक

जानकारों की मानें तो कीड़े का काटना जानलेवा हो सकता है. यह समस्या आम है. इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं. हालांकि ये रेयर होता है. इस ​स्थिति को एनाफाइलैक्सिस कहते हैं. ​ये सिचुएशन मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है. एनाफाइलैक्सिस गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है. मधुमक्खी के डंक में जहर होता है, जो कुछ लोगों में बहुत तेज एलर्जिक प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है. जब मधुमक्खी मुंह या गले के अंदर डंक मारती है तो पूरे शरीर में तेज एलर्जी रिएक्शन शुरू हो सकता है और ब्लड प्रेशर तेजी से गिरता है. गंभीर एलर्जिक रिएक्शन के कारण हृदय गति रुक सकती है और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ सकता है. काम करना बंद कर देता है दिल

मक्खी-मच्छर या कोई अन्य कीड़ा सांस नली में चला जाए तो ये खतरनाक ​स्थिति हो सकती है. सांस रुकने की नाैबत आ सकती है. एयरवे में सूजन के कारण हवा का प्रवाह रुक जाता है, यह स्थित हाइपोक्सिया यानी ऑक्सीजन की कमी मानी जाती है. ब्रेन और हार्ट तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचने से हृदय गति रुक सकती है.

मुंह में किसी कीड़े के जाने पर क्या करें?

  • घबराएं नहीं: मुंह में अगर कोई कीड़ा चला गया है घबराएं नहीं. घबराहट से सांस तेज हो सकती है, जिससे कीड़ा सांस की नली में जा सकता है. ऐसे में दम घुटने का रिस्क हो सकता है.
  • बाहर निकालने की को​शिश करें: थूककर कीड़े को बाहर निकालने का प्रयास करें. कीड़ा बाहर निकलते ही राहत मिल जाएगी.
  • गरारे करें: अगर कीड़ा गले के पास महसूस हो रहा है, तो गुनगुने पानी से गरारे करें. इससे कीड़ा बाहर आ सकता है.
  • खांसने की को​शिश करें: ऐसा लग रहा है जैसे गले में कुछ अटका है तो जोर से खांसने की कोशिश करें. इससे कीड़ा मुंह से बाहर आ सकता है.
  • डाॅक्टर के पास जाएं: गले में डंक मारना महसूस हो, सूजन या फिर सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डाॅक्टर के पास जाना चाहिए. इसमें लापरवाही से ​स्थिति खतरनाक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ब्लेड की तरह गला काट देता है कोरोना का नया वेरिएंट, इस देश में मचा रहा तबाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.